फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Humidity and heat continue, waiting for rain

Rohtak News: उमस और गर्मी बरकरार, बारिश का हो रहा इंतजार

Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat continue, waiting for rain
रोहतक। जिलावासी बारिश न होने से परेशान हैं। अब तक जिले में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। वहीं किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार प्री मानसून में बदरा कम ही बरसे। मानसून आधे से ज्यादा जा चुका है फिर भी बारिश कम ही हुई है। अभी मानसून सीजन को जाने में करीब माह बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी एक माह में मानसून फिर से एकबार जोर पकड़ेगा और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की मानें तो अब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान को छूना और पार करने की संभावना काफी कम है। तापमान सामान्य ही बना रहेगा। मौसम साफ होने पर भी अब तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



धान की फसल को पानी की जरूरत

धान की रोपाई और अच्छी फसल के लिए बारिश की आवश्यकता है। ऐसे में किसान बारिश के इंतजार में हैं। धान की रोपाई का समय चल रहा है। बारिश होने पर लगभग तीन से चार बार किसानों ने रोपाई का कार्य किया है। धान की फसल को पानी अत्यधिक जरूरत होती है जोकि नहर की नियंत्रित आपूर्ति से पूरी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed