Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   huda cometi

हुडा कमेटी ने ऑटो मार्केट की 147 दुकानों की कराई वीडियोग्राफी, 118 दुकानों का सर्वे होगा आज

Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
huda cometi
रोहतक। ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटन को लेकर ऑटो मार्केट के दुकानदारों के निरस्त हुए आवेदनों की जांच करने के लिए हुडा कमेटी ने बुधवार को दुकानों की वीडियोग्राफी कराई। सुबह दस बजे से शाम पांच तक यूनियन पदाधिकारियों के साथ टीम ने 147 दुकानों का सर्वे किया। बची हुई 118 दुकानों का सर्वे वीरवार को किया जाएगा। दूसरी ओर काठमंडी के दुकानदार अपनी मांगों पर अड़े रहे। हुडा प्रशासक के साथ होने वाली बैठक का बहिष्कार किया। उनका कहना है कि उन्हें सहकारिता मंत्री से मिलना है। उनके हिसाब से अगली कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में बसने के लिए आवेदन करने वाले ऑटो मार्केट के दुकानदारों के निरस्त हुए आवेदनों की जांच के लिए हुडा टीम ने वीडियोग्राफी की। इस दौरान वह दुकान मालिक से पहचान पत्र देखने के साथ कब से कारोबार कर रहे हैं। इसकी जानकारी रिकॉर्ड की। गौरतलब है कि ऑटो मार्केट यूनियन के लोगों की मंगलवार को हुडा प्रशासक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वीडियोग्राफी का फैसला हुआ था। हुडा ने वीडियोग्राफी के बाद निरस्त आवेदनों को सही करने का भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर काठमंडी के कारोबारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। वीरवार सुबह दस बजे हुडा प्रशासक के साथ बैठक के लिए कार्यालय से फोन आया था पर कारोबारियों ने बैठक करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं। जब तक वह नहीं मान ली जाती हैं तब तक वह हुडा की किसी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। काठमंडी पंचायत के पदाधिकारी पिंकी यादव का कहना है कि कारोबारी सहकारिता मंत्री से मिलेंगे। उनके हिसाब से ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वह अभी व्यस्त हैं। जल्द ही उनसे मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हुडा के जेई का फोन आया था। हुडा कार्यालय बुलाया जा रहा था। काठमंडी के कारोबारी अपनी मांग को लेकर अडिग हैं। उन्होंने हुडा का बहिष्कार किया है।
-राजू भूटानी प्रधान, मार्बल टाइल्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन
-------
काठमंडी के कारोबारियों के विस्थापन को लेकर जल्द ही सहकारिता मंत्री से मुलाकात करेंगे। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं। दुकानदार उनसे मिलने वाले अगले निर्देश के बाद कार्रवाई करेंगे।

-उम्मेद सिंह प्रधान, काठमंडी पंचायत
---------
ट्रांसपोर्ट नगर के लिए आवेदन करने वाले ऑटो मार्केट के दुकानदारों के निरस्त आवेदन की वीडियोग्राफी करायी जा रही है। हुडा एक्ट के हिसाब से ही मार्केट में आवंटन किया जाएगा।
-गजेन्द्र सिंह, संपदा अधिकारी हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed