फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HTET 4th and 5th: Students facing difficulty in reaching the centre should dial 112

Rohtak News: एचटेट चार और पांच को, केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत पर छात्र डायल करें 112

Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
HTET 4th and 5th: Students facing difficulty in reaching the centre should dial 112
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त सचिन गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नीट के बाद एचटेट प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसके सफल और व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षकों, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों पर होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीसी के दौरान निर्देश दिए कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी आपात स्थिति का सामना करना पड़े, तो वह डायल-112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। प्रशासन की ओर से उसे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से यह प्रमाणपत्र लिया जाएगा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के रूप में शामिल नहीं है, ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को शाम के सत्र में दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। वहीं, 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) और शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जिले में एचटेट के लिए 27 स्थानों पर कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 4 जुलाई को 18 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जबकि 5 जुलाई को सभी 27 स्थानों पर स्थापित 54 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, सांपला एसडीएम अंकिता पुवार, एसीयूटी विशाल, रोहतक एसडीएम आशीष कुमार, महम एसडीएम विपिन कुमार शर्मा, नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed