फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   htet: 2015 today, 36852 student are ready to exam

एचटेट-2015: आज और कल 47 केंद्रों पर 36852 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 14 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 14 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को शहर में एचटेट (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) -2015 होगा। जिले के 47 केंद्रों पर 36852 अभ्यर्थी बैठेंगे। महम में दो और कलानौर के एक केंद्र को छोड़ दें तो बाकी सभी सेंटर शहर में बनाए गए हैं। 36125 अभ्यर्थी ऑफलाइन तो 727 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


मोबाइल और घड़ी लेकर आने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक उड़न दस्ता तैनात होगा। जिला बोर्ड प्रश्नपत्र इंचार्ज हरजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में 38 केंद्रों पर एचटेट की लेवल-3 यानी पीजीटी की परीक्षा होगी। समय दोपहर तीन बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


इसमें 11648 ऑफलाइन अभ्यर्थी और 245 ऑनलाइन अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए डेढ़ घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। पेपर शुरू होने से दस मिनट पहले परिसर का गेट लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा-144 लागू
डीसी डी. के. बेहेरा ने बताया कि एचटेट के लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी। हथियार ले जाने पर भी पाबंदी होगी।

कल 24959 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
15 नवंबर को 45 केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होेगी। इसमें 24959 अभ्यर्थी परीक्षा देंगी। सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक लेवल-1 यानी प्राइमरी शिक्षकों की परीक्षा होगी। इसमें 10654 ऑफलाइन अभ्यर्थी और 240 ऑनलाइन अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक लेवल-2 यानी टीजीटी की परीक्षा होगी। इसमें 13823 ऑफलाइन अभ्यर्थी और 242 ऑनलाइन अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सीसीटीवी कैमरे
एचटेट में प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ा पहरा रखा जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी की वीडियोग्राफी होगी।

पुलिस बल
100 जवान मधुबन ट्रेनिंग सेंटर से बुलाए गए हैं। इसके अलावा हर सेंटर पर 3-3 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर दो-तीन सेंटर पर एक इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। अधीनस्थ सेंटर पर कोई भी गड़बड़ी होने पर संबंधित इंस्पेक्टर की जवाबदेही होगी। जिले के सभी डीएसपी एक सेंटर से दूसरे सेंटर पर जाएंगे। एसपी कभी भी किसी भी सेंटर पर आकर निरीक्षण कर सकते हैं।

फोन ट्रेसिंग
रोहतक से लगातार बड़ी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के कारण पूरे प्रदेश की नजरें यहां गढ़ी होंगी। ऐसे में जिला पुलिस परीक्षा के दिन संदिग्धों पर नजर रखेगी और उनके मोबाइल फोन को ट्रेसिंग पर लगाया जाएगा।


मैटर डिक्टेक्टर और जैमर
केंद्रों पर मैटल डिक्टेक्टर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी परीक्षार्थी हथियार आदि अंदर नहीं ले जा सकते। इसके अलावा अधिकारियों के मोबाइल फोन को छोड़कर बाकी कोई भी मोबाइल फोन केंद्र के अंदर काम नहीं करेगा।

साथ लाना होगा आईडी प्रूफ
परीक्षार्थी को अपने साथ एक फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा। इसमेें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लाइसेंस शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed