{"_id":"6647ab28ef341344f1053514","slug":"hottest-day-of-the-season-mercury-crossed-45-rohtak-news-c-17-roh1020-425252-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 45 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 45 पार
विज्ञापन
रोहतक। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बाजार और सड़कों पर दोपहर में खामोशी पसरी रही।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में लगातार बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म तेज गति से हवा चल रही है। उष्ण और शुष्क मरुस्थलीय हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया है। इसकी वजह से लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट बढ़ा दिया है। अब तो लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। सुबह नौ बजे से सूर्य ढलने तक गर्म हवा चल रही हैं। अभी बारिश की संभावना भी नहीं है, जिससे राहत मिल सके। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
-आगामी सप्ताह यूं बदलेगा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
18 45.0 26.0
19 45.0 28.0
20 45.0 28.0
21 45.0 28.0
22 45.0 27.0
23 46.0 28.0
हीट वेव से बचने के कारगर उपाय...
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-खुद को हाइड्रेट रखें।
-गर्मी में हलके रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
- बाहर जब तक जरूरी न हो, मत जाएं।
- सूरज की किरणों से बचें।
- ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें।
-जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।
- खाली पेट बाहर जाने से बचें।
-- -- -- -- -- --
-ग्रीष्म अवकाश एक से 30 जून तक
भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया हे और एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र लिखकर जिला शिक्षा व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया है। ग्रीष्म अवकाश 30 जून तक रहेगा।