{"_id":"67bd835ab6f56b2fc70fbdc6","slug":"horrific-road-accident-on-gaddi-khedi-road-in-rohtak-two-dead-eight-injured-car-driver-hits-auto-and-bike-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में गद्दी खेड़ी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, आठ घायल; कार चालक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में गद्दी खेड़ी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, आठ घायल; कार चालक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर
Tue, 25 Feb 2025 02:16 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:16 PM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के गद्दी खेड़ी रोड पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 26 वर्षीय नीलम (निवासी गद्दी खेड़ी) और 64 वर्षीय जयवीर (निवासी मदीना) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में सवार छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पीजीआई में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन