फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hope to get direct bus service to Salasar, permit process underway

Rohtak News: सालासर के लिए सीधी बस सेवा मिलने की उम्मीद, परमिट प्रक्रिया जारी

Sun, 23 Nov 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hope to get direct bus service to Salasar, permit process underway
फोटो नंबर- 12नारनौल बस स्टैंड पर खडी रोडवेज बसें। संवाद
नारनौल। यात्रियों को अब नारनौल से सालासर धाम के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज डिपो की तरफ से सालासर धाम के लिए सीधी बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। परमिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कई बार मांग उठ चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नारनौल डिपो को सितंबर में 25 नई बसें मिली थी जिसके बाद नारनौल डिपो पर संचालित बसों की संख्या 164 हो गई हैं। इसमें से 144 बस रोडवेज व 20 बस किमी स्कीम के तहत संचालित है।
विज्ञापन

नई बस मिलने के बाद अब नारनौल से खाटू धाम, नांगल चौधरी, कनीना, महेंद्रगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़ रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाए जाने की योजना बनाई जा रही है जिसमें से खाटू धाम के लिए वाया नांगल चौधरी व बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं अन्य राज्यों के लिए संचालन शुरू करने के लिए परमिट लेने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 बसों को अंबाला व हिसार भेजा जाएगा
रोडवेज डिपो की 16 बीएस-4 श्रेणी की बसों को दूसरों जिलों में भेजा गया है। इनमें 4 बस कुरुक्षेत्र व 4 बसों को हिसार पहले ही भेजा जा चुका है। वहीं, अब 4 बसों को अंबाला व 4 बसों को हिसार भेजने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।




वर्जन :
हमारा प्रयास है कि सभी रूट पर बसों का संचालन सुचारू बना रहे ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रूट निरीक्षण कर यात्री भार अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। वहीं मांग अनुसार कुछ गांवों में भी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed