फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda worked as an agent of BJP in Lok Sabha elections: Chautala

लोस चुनाव में हुड्डा ने भाजपा के एजेंट के रूप में किया काम : चौटाला

Sat, 22 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hooda worked as an agent of BJP in Lok Sabha elections: Chautala
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो के प्रधान महासविच अभय सिंह चौटाला।
बहादुरगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को विजयी बनाया। हरियाणा की दस की दस सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ता, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है। कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। टिकट बंटते ही कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। अभय चौटाला शहर स्थित ली-फॉर्म में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल झज्जर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल पूरे जोश व जज्बे के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी तीन माह कड़ी मेहनत करते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि पहले कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करे, क्योंकि भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया और पूरा साथ दिया। नफे सिंह राठी हत्याकांड में दोषियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता है, लेकिन उन्हें सीबीआई पर पूर्ण विश्वास है कि नफे सिंह राठी को जरूर न्याय मिलेगा और दोषी सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी स्वर्गीय नफे सिंह राठी के परिवार को टिकट देगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार से लोग इतना तंग आ गए हैं कि यहां शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अब बड़े-बड़े वायदे करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। बैठक का मंच संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया। बैठक को कपूर सिंह राठी, जितेंद्र राठी, भूपेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, राजेंद्र उर्फ पप्पू कानोंदा, प्रदीप सिन्हा, राजबीर परनाला, पार्षद बिजेंद्र दलाल, बलराज खरहर, पार्षद मोहित राठी, महेंद्र प्रधान, अशोक परनाला, राज सिंह वर्मा, शीला नफे सिंह राठी,नीलम ढिल्लो, सीमा दलाल, माया राठी, पूनम सैनी, पूर्व पार्षद धनपति आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed