{"_id":"69d808d93edca79eb7012b71","slug":"hooda-wins-gold-and-alfiya-pathan-wins-silver-bringing-glory-to-the-nation-rohtak-news-c-17-roh1020-837440-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हुड्डा ने सोना और अल्फिया पठान ने रजत जीत ऊंचा किया देश का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हुड्डा ने सोना और अल्फिया पठान ने रजत जीत ऊंचा किया देश का नाम
विज्ञापन
31-मीनाक्षी हुड्डा
रोहतक। मंगोलिया में चल रही एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 मेें मीनाक्षी हुड्डा ने स्वर्ण और अल्फिया पठान ने रजत पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम ऊंचा किया है। रुड़की गांव की निवासी मीनाक्षी ने 48 किलोग्राम में क्वार्टरफाइनल में जापान, सेमीफाइनल में थाईलैंड व फाइनल में मंगोलिया को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। अल्फियान पठान ने 80 से अधिक किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की मीनाक्षी हुड्डा व अल्फिया पठान ने मंगोलिया के उलानबटार में 30 मार्च से 10 अप्रैल को आयोजित एलीट एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। साईं उपनिदेशक गौरव रावत ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी हुड्डा और अल्फिया पठान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी से कम नहीं हैं। यह सफलता न केवल साईं, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।