फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda had met the former PM to reduce the price of fertilizers

Rohtak News: खाद के दाम कम कराने के लिए हुड्डा ने पूर्व पीएम से की थी मुलाकात

Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hooda had met the former PM to reduce the price of fertilizers
पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन गोयल से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। साे​शल मीडिया
रोहतक। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह से मुलाकात हुई थी। उस समय वे वित्त मंत्री थे। उन दिनों खाद के दाम काफी बढ़ गए थे। देश का दिवाला पिटने वाला था। उनसे मिलने देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से 40 सांसद भी गए थे। हमारी बात सुनने के बाद छोटे किसानों के लिए खाद के दाम कम करने का आश्वासन दिया। वे कई पदों पर रहे। अपने पद की गरिमा रखते हुए सभी से विनम्र मुलाकात की। इस कारण उनसे काफी प्रभावित हुआ। वे मृदुल एवं शांत स्वभाव के थे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह अमर उजाला से हुई बातचीत में पूर्व पीएम के संस्मरण साझा कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि डाॅ. मनमोहन ने विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, यूजीसी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद पर भी रहे। उन्होंने सभी पदों की गरिमा बनाए रखी। वे 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री रहे। उस समय उनसे मिलने का अवसर मिला। यहीं उनसे प्रेरणा मिली। वह काबिल इंसान थे। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश में आर्थिक सुधार किए। पीएम के तौर पर हरियाणा के विकास में भी भरपूर सहयोग किया। देश ने एक अच्छा अर्थशास्त्री, एक ईमानदार राजनेता व एक बेहतर इंसान खो दिया है। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने का काम किया। उनकी कमी की क्षतिपूर्ति असंभव है। शुक्रवार को उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि दी। वे सदैव स्मरण रहेंगे। देश की उन्नति में उनके योगदान व उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed