फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda-Father should show Rahul by declaring his son as the face of CM: Biplab Kumar Deb

हुड्डा-पिता पुत्र को सीएम का चेहरा घोषित करके दिखाएं राहुल : बिप्लब कुमार देब

Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hooda-Father should show Rahul by declaring his son as the face of CM: Biplab Kumar Deb
रोहतक। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का कहना है कि राहुल गांधी में हिम्मत है तो भूपेंद्र हुड्डा या उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके दिखाएं जबकि भाजपा ने नायब सैनी को पहले ही प्रदेश की जनता को बता दिया कि वे भाजपा सरकार बनने पर अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह शुक्रवार को रोहतक मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया के साथ प्रदेश मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 10 साल कांग्रेस की सरकार देखी। साथ ही 2014 में कांग्रेस को हरा भी दिया था। उन्हीं नेताओं को कांग्रेस फिर से जनता के सामने लेकर आई है, लेकिन जनता भाव देने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी डर गए हैं, इसलिए हुड्डा पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री को चेहरा नहीं बनाया। कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को एक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट दिया। दोनों नेता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं, जिन्होंने किसानों, महिलाओं व युवाओं उज्ज्वल भविष्य की गारंटी दी है। वहीं, हुड्डा केवल अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की गारंटी दे सकते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सीएम सैनी के बेटे को कोई नहीं जानता, लेकिन हुड्डा के बेटे को सभी जानते हैं। पोस्टरों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से बड़ा फोटो दीपेंद्र हुड्डा का नजर आता है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के बेटे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री ने लांच किया थीम सोंग, ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’
इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार देर सायं रोहतक में भाजपा के थीम सोंग ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’ को लांच किया और पार्टी के आधुनिक तकनीक और मीडिया उपकरणों से लैस प्रदेश मीडिया कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह मीडिया सेंटर भाजपा की चुनावी रणनीति, योजनाओं और विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के मौके पर चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह प्रभारी शमशेर खरक, अशोक छाबड़ा, संदीप राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र से चुनाव 2024 का आगाज करेंगे। चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग स्थानों पर रैलियां करेंगे। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों में जो योजनाएं बनाई जाती थी उनमें लीकेज होता था और गरीब व्यक्ति तक उनका लाभ नहीं पहुंच पाता था। भाजपा सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम किया और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद और परिवारवाद से ग्रसित दौर देखा है। भाजपा ने इस पर विराम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed