फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honey won gold medal in javelin throw in National Para Games

Rohtak News: नेशनल पैरा गेम्स में हनी ने जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 12 Jan 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Honey won gold medal in javelin throw in National Para Games
गोवा में नेशनल पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद मौजूद हनी। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोवा में चल रहे 22वें नेशनल पैरा गेम्स में हनी ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर नाम राेशन किया है। उन्होंने 50 मीटर दूर भाला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की है। इस जीत से परिवार में भी खुशी की लहर दाैड़ गई। मानसिक रूप से कमजोर होकर भी यह खिलाड़ी हार नहीं मानते हैं। राजीव गांधी खेल परिसर में रोजाना 6 घंटे अभ्यास के बूते हनी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
अपनी बीमारी को कभी खेल के बीच नहीं ले जाने वाले हनी दूसरों पर निर्भर न रहकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ी ने 17 वर्ष की आयु में प्रदेश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ष 2023 मेें एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक, ओपन इंटर नेशनल टूर्नामेंट 2023 में स्वर्ण पदक, 21वीं नेशनल चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता है। अब नए साल में गोवा में हुए नेशनल पैरा गेम्स में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

झज्जर के गोरिया गांव के रहने वाले हैं
मूलरूप से झज्जर के गोरिया निवासी हनी 17 वर्ष का है। पिता का नाम सुरेंद्र कुमार व माता का नाम सरिता देवी है। बचपन से ही दिमागी रूप से कमजोर रहे इस खिलाड़ी की बहन भी खेलों में हिस्सा लेती रहती हैं। बहन के कोच ने ही उसे भी पैरा खेलों में हिस्सा लेने की राह दिखाई। इसके चलते परिजनों ने उसे पैरा गेम्स से जुड़ने के लिए उसकी तैयारी कराई। हनी वर्ष 2023 में हुए एशिया पैरा गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में उलझा पूजा का पदक, रोका परिणाम
नेशनल पैरा गेम्स में पूजा ने रेस में हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। उनके जीत दर्ज करने से पहले ही प्रतिभागियों ने सभी श्रेणियों के मुकाबले एक साथ कराने पर सवाल उठाते हुए विरोध कर दिया। यह मामला अधिकारियों तक भी पहुंचा। इसके चलते परिणाम रोक दिया गया। अब यह परिणाम अंतिम दिन जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed