फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Home guard returned from duty kidnapped loan, then belt around the neck, asked about threatening to kill category ID password

Rohtak News: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड का अपहरण कर बंधक बनाया, फिर गले में बेल्ट डालकर हत्या की धमकी देकर पूछा यूपीआई आईडी का पासवर

Wed, 23 Nov 2022 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Home guard returned from duty kidnapped loan, then belt around the neck, asked about threatening to kill category ID password
सुखपुरा चौक के नजदीक पावर हाउस घर से ड्यूटी करके घर जा रहे होमगार्ड का बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। बंधक बनाने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर लेकर गए और गले में बेल्ट डालकर जान से मारने की धमकी देकर पेटीएम का पिन नंबर लेकर उसके खाते से 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने सिटी थाने में अपहरण कर बंधक बनाने व लूटपाट का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महम चौबीसी के गांव अजायब निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी शाम को पांच बजे से रात 1 बजे तक सुखपुरा चौक के नजदीक स्थित बिजलीघर पर है। रात एक बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर जेपी कॉलोनी स्थित मकान पर जा रहा था। हिसार बाईपास के नजदीक बाइक सवार चार युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद एक युवक बाइक से कूदकर उसकी बाइक पर पीछे बैठ गया। मारपीट करके पहले उसका मोबाइल छीन लिया। बोले, कि चुपचाप वे जहां कहें, वहां चलो, नहीं तो जान से मारकर फेंक देंगे। वह डर गया और उनके कहे अनुसार चला गया। आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर कमरे में ले गए। वहां पर एक लड़के ने उसके गले में बेल्ट डाल दिया और तीन भी बेल्ट से मारने शुरू कर दिए। उसके मुंह, कमर व हाथों पर चोट आई। इसके बाद युवकों ने मोबाइल का पासवर्ड मांगा। नहीं देने पर फंदे पर लटकाने की धमकी दी। वह डर गया और पासवर्ड बता दिया। इसके बाद युवकों ने धमका कर उसके पेटीएम का पासवर्ड पूछकर एक बार में 400 रुपये, दूसरी बार में 1000 हजार ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। तीसरी बार में आरोपी 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। वारदात स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उम्मीद है कोई न कोई सुराग मिल जाएगा। -इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed