फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Holi special train will run from Delhi to Katra route via Haryana-Punjab

Rohtak News: दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के रास्ते कटरा रूट तक दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन

Tue, 04 Mar 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 04 Mar 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Holi special train will run from Delhi to Katra route via Haryana-Punjab
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। होली पर्व को लेकर रेलवे की ओर से 8 से 18 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह निर्णय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्री सप्ताहभर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश तक सुविधाजनक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली से जम्मू के माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक एसी डिब्बों वाली होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 मार्च तक जारी रहेगा। होली स्पेशल ट्रेन (04081-04082) सप्ताह में तीन दिन दिल्ली व चार दिन कटरा से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। ट्रेन संख्या 04081 सोमवार, बुधवार व शनिवार को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर अगले दिन सुबह 11:40 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04082 मंगलवार, वीरवार व शनिवार को कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर अगले दिन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

सोनीपत सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

एसी डिब्बों वाली होली स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन ऊधमपुर पर ठहराव रहेगा। स्पेशल ट्रेन के संचालन का लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ दिल्ली-अंबाला रूट के दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनों के रद्द होने से लंबी वेटिंग झेल रहे यात्री
दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर तकनीकी कारणों के चलते करीब 10 दिन से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। सोमवार को भी अप-डाउन की ट्रेन संख्या 12919-12920 मालवा एक्सप्रेस, 11077-11078 झेलम एक्सप्रेस, 03309-03310 धनबाद गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस, 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रही। 18309-18310 संभलपुर एक्सप्रेस का जम्मूतवी के बजाय अमृतसर तक परिचालन किया गया। ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से अन्य गाड़ियों में यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में 40 से 120 तक वेटिंग चल रही है।

--
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन का 8 से 18 मार्च तक नई दिल्ली से कटरा रूट पर अप-डाउन दोनों तरफ परिचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed