फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HJP and independents pose challenge in Maham, Congress-BJP fight in other circles

Rohtak News: महम में हजपा व निर्दलीय बने चुनौती, बाकी हलकों में कांग्रेस-भाजपा की टक्कर

Fri, 04 Oct 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
HJP and independents pose challenge in Maham, Congress-BJP fight in other circles
सियासी राजधानी पर पूरे प्रदेश की निगाह टिकी है, जहां के गढ़ी सांपला-किलोई हलके से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं। गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर व कलानौर में भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर नजर आ रही है जबकि महम में मुकाबला फंसा हुआ है। हजकां प्रत्याशी बलराज कुंडू, निर्दलीय राधा अहलावत भी कड़ी चुनौती दे रहे हैं। अब शनिवार को जिले के 8 लाख 31 हजार मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर चार हलकों के 56 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

महम : बहुकोणीय मुकाबला, हजपा व निर्दलीय दे रहे टक्कर
चार हलकों की बात करें तो महम में सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी बलराम दांगी, भाजपा से दीपक हुड्डा, हजपा से बलराज कुंडू व निर्दलीय चुनाव लड़ रही भाजपा की बागी प्रत्याशी राधा अहलावत के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है। आप के विकास नेहरा व पूर्व विधायक बाली पहलवान भी जोर लगा रहे हैं। मैदान में इनेलो-बसपा के हवा सिंह सहित अन्य प्रत्याशी भी हैं। पिछली बार 2019 में बलराज कुंडू ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी को 12 हजार 470 वोट से हराया था। भाजपा के शमशेर खरकड़ा तीसरे स्थान पर रहे थे। अबकी बार दांगी ने अपने बेटे बलराम व शमशेर ने पत्नी राधा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

गढ़ी सांपला-किलोई : भूपेंद्र हुड्डा के लिए अपना ही रिकाॅर्ड बना चुनौती, 9 प्रत्याशी मैदान में
प्रदेशभर की निगाह गढ़ी सांपला-किलोई हलके पर जमी है। यहां से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भाजपा ने मंजू हुड्डा को मैदान में उतारा है, जो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। हुड्डा ने साल 2019 में भाजपा के सतीश नांदल को 58 हजार 312 वोटों से हराया था। हुड्डा को 66 प्रतिशत वोट मिले थे। हुड्डा 8वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 1982 व 1987 में वे चूक गए थे। अब 2000 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वहीं, मंजू हुड्डा जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रवीण घुसकानी, इनेलो-बसपा के कृष्ण कौशिक व जजपा से सुशीला देशवाल भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक शहर : बतरा व ग्रोवर के बीच चौथी बार सीधी टक्कर
महम के बाद रोहतक शहर में चुनावी माहौल सबसे ज्यादा गरम रहा। वैसे तो हलके से 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा से मनीष ग्रोवर व कांग्रेस से भारत भूषण बतरा के बीच लगातार चौथी बार कड़ा मुकाबला बना हुआ है। 2009 व 2019 में बतरा जबकि 2014 में ग्रोवर विजयी रहे। अब दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। प्रचार के दौरान हुड्डा परिवार ने बतरा तो भाजपा के स्टार प्रचारकों ने ग्रोवर के लिए जोर लगाया। ग्रोवर लगातार छठी बार रोहतक शहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बतरा का चौथा चुनाव है। आप के बिजेंद्र हुड्डा भी अपनी मौजूदगी दिखाने के प्रयास में हैं।

कलानौर : डाबला के सामने खटक का रथ रोकने की चुनौती, प्रेम प्रधान भी दे रहे टक्कर
जिले में एससी समुदाय के लिए सुरक्षित सीट कलानौर में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। भाजपा की रेणू डाबला के सामने कांग्रेस की शकुंतला खटक को लगातार चौथी बार जीत से रोकने की चुनौती है। निर्दलीय प्रेम प्रधान भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खटक के लिए हुड्डा परिवार डटा हुआ है जबकि डाबला के लिए भाजपा के दिग्गज जोर लगा रहे हैं। हलके से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed