{"_id":"685db52815d850caf108048a","slug":"history-sheeters-tried-to-run-over-police-with-car-two-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-679869-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, दो दबोचे
विज्ञापन
गांव मोखरा में पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के दौरान बोलेरो बिजली के पोल से टकराकर हु
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के गांव मोखरा निवासी हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ राजा व दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इनके दो साथी दूसरी कार से भाग निकले। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटरों ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। इसमें कार खंभे से टकरा गई। राजा तीन दिन पहले ही भिवानी जेल से पैरोल पर छूटकर आया था।
थाना प्रभारी बहु अकबरपुर नीरज कुमार के मुताबिक, रोहित उर्फ राजा पर 20 से अधिक गंभीर प्रवृति के केस दर्ज हैं। वह 6 हफ्ते की पैरोल पर तीन दिन पहले ही भिवानी जेल से जमानत पर छूटा था। उसका सत्यापन करने के लिए बुधवार रात को पुलिस उसके घर पहुंची थी। वहां दो कारें खड़ी दिखीं।
पुलिस को देखते ही रोहित और द्वारका निवासी विक्की काले रंग की बोलेरो कार में सवार होकर भागे। दूसरी कार में बैठे दो युवकों ने भी कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा करके बोलेरो रोकने का प्रयास किया तो इन्होंने कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस वाले तो बच गए, लेकिन बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
रोहित से कारतूस तो विक्की उर्फ गोलू से देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की बात कुबूली है। शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। दूसरी कार में भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
मोखरा गांव निवासी रोहित उर्फ राजा और दिल्ली के द्वारका निवासी विक्की उर्फ गोलू को पुलिस ने हथियार के साथ काबू किया है। दो बदमाशों की पुलिस को तलाश है। दोनों आरोपियों पर दर्जनों केस दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर भी है और अब उनको अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।