{"_id":"6998c970f5a1aaee37072dfa","slug":"hindu-convention-to-be-held-tomorrow-at-ghanipura-temple-rohtak-news-c-17-roh1020-813524-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घनीपुरा मंदिर में कल होगा हिंदू सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घनीपुरा मंदिर में कल होगा हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन
25 रोहतक के घनीपुरा मंदिर में हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक करते श्री महादेव हिंदू सम्मेलन समिति क
फोटो : 25
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। घनीपुरा स्थित समाधि स्थल बाबा देसराज मंदिर में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन जाएगा। श्री महादेव हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।
प्रबंधक समिति की सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था व जनसंपर्क अभियान जैसे सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में समिति सदस्य अमित सुनेजा, एडवोकेट सौरव कुमार, कमल, राजन मुंजाल, रवि भाटिया, मनीष साहनी, राकेश और हरिओम सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अमित सुनेजा ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का अभियान है। यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
एडवोकेट सौरव कुमार ने कहा कि सम्मेलन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की विशेष रणनीति बनाई गई है।