फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   High alert in PGI and Civil Hospital on Diwali

Rohtak News: रोडवेज में पहुंची इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग प्वाइंट मशीन, जल्द होगा काम शुरू

Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
High alert in PGI and Civil Hospital on Diwali
रोडवेज बस स्टैंड पर लगी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग मशीन। संवाद
रोहतक। बस यात्रियों को लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट मशीन पहुंच चुकी है। इसके माध्यम से पांच इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा। जल्द ही डिपो में बसें पहुंचने वाली हैं। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय से भी सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही बस डिपो में पहुंचेगी।
विज्ञापन

चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछा दी गई है। फुल चार्ज होने के लिए बस को चार से पांच घंटे का समय लगेगा। चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकेगा। बसों के ऑपरेशनल स्टॉफ के लिए दो रूम बस स्टैंड पर तो दो रूम वर्कशॉप के अंदर निर्धारित किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बस ग्रामीण रूट पर भी चलाई जा सकती है लेकिन, रूट निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के पास 163 पेड़ों को भी काटा जा चुका है। फिलहाल तकनीकी समस्या के चलते यह प्रक्रिया रुकी है। अन्य प्रक्रिया बस स्टैंड के लिए जारी है। दो इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। पहली बस का रूट न्यू बस स्टैंड से वाया शीला बाईपास, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, नेकीराम कॉलेज, मेडिकल मोड़ होते हुए पीजीआईएमएस रहेगा। दूसरी बस का रूट सुखपुरा चौक से वाया टीबी अस्पताल, गोहाना अड्डा, सिविल अस्पताल, आकाशवाणी, महिला कॉलेज, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ से पीजीआई का रहेगा। इसके अलावा तीन बसों के रूट ट्रायल के बाद तय किए जाएंगे। रूट पर यात्रियों की संख्या व बसों की मांग के हिसाब से तीन बसों का संचालन निर्भर करेगा। इन बसों का किराया 10 रुपये होगा। ऐसे में ऑटो से सस्ती परिवहन सुविधा लोगों को मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगा दिया गया है। जल्द ही बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बसें पहुंच जाएंगी। - सुरेंद्र, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed