फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Heat wave tormented during the day, relief from drizzle in the evening

Rohtak News: दिन में लू ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Heat wave tormented during the day, relief from drizzle in the evening
रोहतक। तापमान में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दिन में चली तेज हवा ने लू का एहसास कराया। शाम को मौसम ने फिर रंग बदला और बूंदाबांदी हुई। साथ ही 23 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार हवा चली। इसके बाद गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है। सूरज रोजाना अपनी तपिश बढ़ा रहा है। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ी।
बाजार जाने से कतरा रहे लोग
तेज धूप और गर्मी के कारण दिन के समय ग्राहक बाजारों में जाने कतरा रहे हैं। इस कारण दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कड़ी धूप में आवश्यक कारण वाले लोग ही घर से निकल रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग जूस, शिकंजी आदि का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह उपाय बचाएंगे लू से
मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अधिक गर्मी होने पर ओआरएस का उपयोग शरीर के लिए लाभदायक रहेगा। नींबू पानी, छाछ, जैसे घरेलू पदार्थों का सेवन करें। तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, ककड़ी आदि भरपूर मात्रा में खाएं। गर्मी से बचाव के लिए पतले, ढीले, सूती कपड़े पहनें। सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने के दौरान छाता, टोपी, तौलिया सिर पर ढक कर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed