{"_id":"6a063aabe28b977ac50aa9f0","slug":"heaps-of-garbage-litter-sampla-garbage-spread-in-the-markets-rohtak-news-c-17-roh1020-856075-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कचरे के ढेर से पटा सांपला, बाजारों में फैला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कचरे के ढेर से पटा सांपला, बाजारों में फैला कूड़ा
विज्ञापन
फोटो मैन बाजार में पड़ा कचरा
- फोटो : Archive
सांपला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कस्बे की सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। हड़ताल का सबसे अधिक असर मुख्य बाजारों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और मंडियों में देखने को मिल रहा है। जगह-जगह फैले कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे में रोजाना लगभग 16 से 17 टन कचरा निकलता है। सामान्य दिनों में पालिका की टीमें सुबह से देर शाम तक कूड़ा उठाने का काम करती थीं, लेकिन पिछले चार दिनों से ठेके पर लगे कर्मचारियों को भी काम से रोक दिया गया है। इसके चलते कस्बे में 60 टन से अधिख कचरा जमा हो गया है। लोग मजबूरी में घरों और दुकानों का कूड़ा खाली प्लॉटों, सड़क किनारों और डंपिंग प्वाइंट के आसपास डाल रहे हैं।
वर्जन
ठेके पर लगे कर्मचारी पहले काम कर रहे थे। चार दिन पहले हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने उन्हें भी काम करने से रोक दिया। फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हड़ताल खत्म होने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
पंकज जून, नगरपालिका सचिव