फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Healthy eating should be a part of our life and culture: Sangram Singh

स्वस्थ खान-पान हमारे जीवन और संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए : संग्राम सिंह

Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Healthy eating should be a part of our life and culture: Sangram Singh
26सीटीके38-एमडीयू में पहलवान संग्राम सिंह को सम्मानित करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत:एमडी - फोटो : संवाद
रोहतक। प्रोफेशनल पहलवान संग्राम सिंह ने बुधवार को एमडीयू के डैफेटेरिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि डैफेटेरिया को भविष्य में नवाचारी स्वस्थ खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खान-पान हमारे जीवन और संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। संग्राम सिंह ने कहा कि समाज-देश संस्कारों से चलता है। विद्यार्थियों व युवा वर्ग में स्वस्थ जीवन शैली तथा संस्कारों को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में डैफेटेरिया नामक एक अनूठा फूड ट्रक स्टार्टअप स्थापित किया गया है, जो सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देता है और मूक-बधिर बच्चों को सशक्त बनाने में मदद करता है। इस स्टार्टअप की स्थापना एमडीयू की पूर्व छात्रा पदमाजय ने की थी और एमडीयू के पूर्व छात्र मंदीप फोगाट और साहिल सहारण भी इससे जुड़े हुए हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में स्वस्थ खाद्य पदार्थों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आईएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि यह स्टार्टअप संयुक्त राष्ट्र के पांच सतत विकास लक्ष्यों को भी पूरा करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed