फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health services will improve, the district got 16 medical officers

Rohtak News: बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, जिले को 16 चिकित्सक

Wed, 02 Apr 2025 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Apr 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Health services will improve, the district got 16 medical officers
रोहतक।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरकार ने 16 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। सिविल अस्पताल को 12 व कलानौर और महम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।
नागरिक अस्पताल में हर रोज लगभग 2100 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती थी। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए मुख्यालय के पास चिकित्सकों की कमी को पूरा करने ने लिए मांग भेजी जा रही थी। मुख्यालय की ओर से जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सिविल में नौ चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। इनकों आपातकालीन विभाग में नियुक्त किया जाएगा। इससे आपातकालीन विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अब आपातकालीन विभाग में मरीजाें के लिए विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी में आने वाले मरीजों का बेहतर सेवाएं दे सकेंगे। इसके साथ ही दाे-दो मेडिकल ऑफिसर को कलानौर व महम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले को 15 मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी हद तक सुधार होगा। विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed