फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health services will commence in a new building in Kalanaur before Diwali.

Rohtak News: कलानौर में दिवाली से पहले नए भवन में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 31 Oct 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Health services will commence in a new building in Kalanaur before Diwali.
नवनिर्मित हस्पताल का भव्य भवन - फोटो : samvad

विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में लंबे इंतजार के बाद सब-डिवीजन नागरिक अस्पताल का नया भवन पूरी तरह तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस तीन मंजिला भवन को स्वास्थ्य विभाग, कलानौर को सौंप दिया है। अब अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली से पहले अस्पताल की सेवाएं नए भवन में शुरू होने की संभावना है।

नए भवन में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे, लैब, डिस्पेंसरी, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग एरिया, ब्लड बैंक और रिकॉर्ड रूम सहित कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 16 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बनाया गया है। मरीजों और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट और रैंप की व्यवस्था की गई है। नए भवन में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए अलग से कमरा तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासीय क्वार्टर

अस्पताल के नए भवन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए 6.08 करोड़ रुपये की लागत से क्वार्टरों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस आवासीय परिसर में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, दो मेडिकल ऑफिसर, तीन क्लास-3 और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन तैयार हो चुका है और विभाग को सौंप दिया गया है। सरकार की ओर से उद्घाटन की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुराने भवन से नए भवन में शिफ्टिंग का काम चल रहा है। आगे उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।

— संजीव मलिक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

फोटो कैप्शन सौजन्य स्त्रोत संवाद

नवनिर्मित हस्पताल का भव्य भवन
डॉ संजीव मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed