{"_id":"660dbdd398d269de8a006618","slug":"health-of-five-devotees-deteriorated-after-eating-prasad-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106589-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रसाद खाने से पांच श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रसाद खाने से पांच श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
Thu, 04 Apr 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड पर मेला ग्राउंड में चल रहे धार्मिक आयोजन में मिला प्रसाद खाने के बाद श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पांच श्रद्धालुओं को शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्चा शामिल रहा। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
थाना शहर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बादली रोड पर पंडित महेश द्वारा कथा का आयोजन किया गया। बुधवार को कथा का चौथा दिन रहा। कथावाचक पंडित दाऊ वृंदावन वाले रहे। जब शाम के समय 6 बजे कथा संपन्न हुई तो उसके बाद श्रद्धालुओं को मक्खन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। मक्खन मिश्री का प्रसाद शुरुआत में एक बच्चे, एक किशोरी और फिर महिलाओं को दिया गया। यह प्रसाद खाने के बाद इनकी हालत खराब हो गई। तबीयत खराब होने वालों में रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी देवी, सेक्टर-9 निवासी पूनम व वसंत विहार निवासी बिमला शामिल रही। इनमें से बच्चे, किशोरी और बिमला, पूनम को हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि भतेरी की हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात तक चिकित्सक द्वारा भतेरी का इलाज किया गया।