{"_id":"6679b2cc6681e19f3c091377","slug":"health-check-up-camp-organized-in-pensioners-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-450417-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेंशनर्स की बैठक में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेंशनर्स की बैठक में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
रोहतक। ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स व रिटायरीज एसोसिएशन रोहतक सर्कल के तत्वावधान में सेवानिवृत्त व पेंशनभोगियों की बैठक सोमवार को एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों के मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता एसके शर्मा ने की। पेंशन अपडेशन की मांग को लेकर बैठक में सरकार व आईबीए के विरुद्ध रोष प्रकट किया गया। इसकी लड़ाई बैंक पेंशनर्स पिछले 30 वर्ष से लड़ रहे हैं, लेकिन इसका अबतक समधान नहीं हुआ है।
एमएल अरोड़ा सर्किल व प्रदेश महामंत्री ने बताया कि बैंक पेंशनर्स ने लगातार सरकार पर आईबीए पर दबाव बनाने के लिए संसद सदस्यों व मंत्रियों के माध्यम से ज्ञापन भी भेजे हैं, धरना प्रदर्शन भी किए हैं परंतु अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। यह निर्णय लिया गया कि अब इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
संगठन सचिव हरीश आजाद ने भी इस दौरान अपने विचार रखे। वहीं सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 100 बुजुर्गों को दिल व हड्डी रोग संबंधी बीमारियों की जांच की गई। ईसीजी, हड्डियों के घनत्व का परीक्षण, रक्त शर्करा परीक्षण किया गया। डॉ. आशीष गुप्ता स्पेशलिस्ट ऑर्थो और डॉ. अजिंक्य टेकेडे हृदय विशेषज्ञ ने मरीजों को परामर्श दिया।