फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   He was stabbed in his private part, he died due to bleeding not stopping

Rohtak News: प्राइवेट पार्ट में मारा था चाकू, खून न रुकने से हुई मौत

Mon, 05 Aug 2024 06:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
He was stabbed in his private part, he died due to bleeding not stopping
रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में शनिवार की रात दोस्त के बचाव में आए 20 वर्षीय रोहन को हमलावरों ने प्राइवेट पार्ट में चाकू मारा था। नस कटने से सड़क पर खून बह गया। इसके कारण उसकी पीजीआई में मौत हो गई। पुरानी सब्जी मंडी थाने में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पाड़ा मोहल्ला निवासी नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर के नजदीक मुख्य सड़क पर मोहल्ले के राहुल व डेविड के बीच पहले कहासुनी हुई। झगड़ा बढ़ने पर डेविड ने अपने दोस्तों को बुला लिया। 10 से 12 युवक आकर राहुल से मारपीट करने लगे। इसी बीच रोहन अपने दोस्त राहुल का बचाव करने लगा। हमलावरों ने उसको टारगेट बना लिया। एक युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में जांघ के नजदीक चाकू मारा। चाकू लगने से रोहन के प्राइवेट पार्ट की नश कट गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। तेजी से खून बहने से बेहोश हो गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भेज दिया। डॉक्टरों ने आधा घंटे बाद ही रोहन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मजदूरी करके परिवार का बोझ कम कर रहा था रोहन
परिजनों ने बताया कि रोहन के पिता दीपक की चार माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके तीन भाई व एक बहन है। परिवार चलाने के लिए रोहन भी मजदूरी करने लगा था। इसकी राहुल से गहरी दोस्ती थी। अपने दोस्त के बचाव में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन की हत्या के केस में आरोपी डेविड, रोहन व नीतू सहित 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

सुनील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
....
तीन दिन पहले माता दरवाजा चौकी पर मारी गई थी गोली, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
थाना पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के माता दरवाजा चौक के पास तीन दिन पहले एक युवा के अपने जीजा के साथ तरह पर खड़ा था। उसी समय कुछ युवक आए और उन्होंने जबरन थप्पड़ मारकर उसे पीटना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर गोली चला दी, जो युवक के सीने में लगी। अभी युवक का इलाज चल रहा है। हालांकि युवक पर हुई फायरिंग के केस में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास कर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed