{"_id":"6691d00bcd81050aeb017414","slug":"hcms-doctors-will-go-on-a-two-hour-strike-across-the-state-on-july-15-rohtak-news-c-17-roh1020-462189-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचसीएमएस डॉक्टर 15 जुलाई को प्रदेशभर में करेंगे दो घंटे की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचसीएमएस डॉक्टर 15 जुलाई को प्रदेशभर में करेंगे दो घंटे की हड़ताल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस) एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के सभी एचसीएमएस डॉक्टर 15 जुलाई को प्रदेशभर में 2 घंटे की कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विश्वजीत राठी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सीएमओ डॉ. अनिल बिरला को ज्ञापन सौंपा। इसमें चिकित्सकों की कमी दूर करने, कार्यस्थल पर चिकित्सकों को सुविधा मुहैया कराने और पीजी बांड एक करोड़ से घटाकर 50 लाख करने समेत अन्य मांग शामिल है।
डॉ. विश्वजीत राठी ने कहा कि एचसीएमएस डॉक्टर की मांगें पूरी न होने पर हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर 15 जुलाई को दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी के मरीज भी नहीं देखेंगे। वहीं मांगें न मानने की सूरत में 25 जुलाई से हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। ऐसे में ओपीडी, इमरजेंसी, पोस्टमार्टम आदि कार्य चिकित्सक नहीं करेंगे। इस मौके पर डॉ. राजबीर सबरवाल, डॉ. सत्यवान, डॉ. जीडी शर्मा, डॉ. अनिल जीत त्रेहान, डॉ. केएल मलिक, डॉ. हरमिंदर सिंह, डॉ. भंवर सिंह और डॉ. परितेव सिंह मौजूद रहे।