{"_id":"66f17b12766e2ba93d0f34e4","slug":"hayrana-bhupendra-singh-hooda-said-bjp-has-given-date-after-date-congress-will-give-appointment-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hayrana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- भाजपा ने दी तारीख पर तारीख, कांग्रेस देगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hayrana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- भाजपा ने दी तारीख पर तारीख, कांग्रेस देगी नियुक्ति
Mon, 23 Sep 2024 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:58 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ की दुकान चलाती है, म्हारे घोषणा पत्र को कॉपी किया गया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा ने नौकरी के नाम पर युवाओं को तारीख पर तारीख दी, जबकि कांग्रेस नियुक्ति देगी। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। हुड्डा सोमवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी हमला बोला। कहा, सैनी अपने 56 दिन के कार्यकाल के साथ-साथ मनोहरलाल के कार्यकाल का भी जिक्र करें। कहा, हार की बौखलाहट में भाजपा सिर्फ झूठ का सहारा ले रही है। बेरोजगारों को बरगलाने के लिए अब 25 हजार नौकरी देने की बात भाजपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच साल सरकार भर्तियों को खुद लटकाती रही। कभी पेपर लीक, कभी सीईटी, कभी सीईटी के सिर्फ 4 गुणा तो कभी सामाजिक-आर्थिक अंकों के फेर में युवाओं को उलझाए रखा। कहा, भाजपा के पास गिनवाने लायक पूर्व का कोई काम नहीं है और न ही भविष्य का कोई रोडमैप। इसीलिए भाजपा ने कांग्रेस की गारंटियों को कॉपी कर अपना घोषणापत्र तैयार किया है।
विज्ञापन