फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havildar of Bhalaut village posted in Assam died

Rohtak News: असम में तैनात भालौठ गांव के हवलदार की मौत

Tue, 14 Jan 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Havildar of Bhalaut village posted in Assam died
13सीटीके32-शहीद हरविंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
रोहतक। असम में तैनात भालौठ निवासी हवलदार हरविंद्र का शनिवार को निधन हो गया। परिवार ने कहा, बेटा देश की रक्षा में बलिदान हो गया है। हवलदार का शव सोमवार को गांव पहुंचेगा। हवलदार की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। भालौठ निवासी 35 वर्षीय हरविंद्र सेना में हवलदार थे। वर्तमान में वे असम में तैनात थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। यह खबर सेना मुख्यालय से परिजनों को दी है। हालांकि, गोली कैसे लगी है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, हवलदार की मौत की सूचना से घर के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है। हरविंद्र का पार्थिव शरीर सोमवार को भालौठ पहुंचेगा। यहां अंतिम यात्रा में गांव के लोगों के अलावा सैनिक टुकड़ी व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। अंतिम यात्रा के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed