फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Havan was done on the land of Gaur Sanstha, society donated for the construction of the building

गौड़ संस्था की जमीन पर किया हवन, समाज ने भवन निर्माण के लिए दिया चंदा

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Havan was done on the land of Gaur Sanstha, society donated for the construction of the building
नगर निगम के बोर्ड को जेसीबी से तोड़ते नवीन जय हिन्द। ‌संवाद
रोहतक। पहरावर गांव की ओर से गौड़ संस्था को दान दी गई 16 एकड़ जमीन पर भवन बनाने के लिए समाज के लोग सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को हवन किया गया। यहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने भवन निर्माण के लिए दिल खोलकर चंदा दिया।
विज्ञापन

पंडित सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बाबा कालीदास महाराज मुख्य अतिथि रहे। यहां भविष्य में बनने वाले शिक्षण संस्थान, खेल स्टेडियम, होस्टल की रूपरेखा तैयार की गई। इन निर्माण कार्यों पर होने वाले खर्च का खाका तैयार किया गया। इसके लिए सर्व समाज से चंदा एकत्रित करने पर चर्चा की गई। इस प्रक्रिया के तहत पहले नगर निगम में पट्टा राशि जमा कराई जाएगी। इसके बाद नियमों के तहत लगभग 16 एकड़ जमीन पर निर्माण शुरू किया जाएगा। यह गांव पहरावर स्थित अस्थल बोहर स्टेशन से शुरू होकर ओमेक्स सिटी तक फैली है। समाज के लोगों ने हरियाणा सरकार, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व रोहतक प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में गौड़ शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधान राम करण शर्मा, फतेह सिंह शर्मा, प्रेम अत्री, एडवोकेट आजाद अत्री, नरेंद्र वत्स, रमेश अत्री, सतीश पहरावर, डॉ. अशोक दीक्षित, राज सिंह पहलवान, जितेंद्र कंसाला, रविंद्र कौशिक, एडवोकेट कृष्ण कौशिक, ईश्वर शर्मा, रणधीर भारद्वाज, भीम भारद्वाज, रमेश पहलवान, मोनू अत्री, डॉ. कपिल कौशिक, राम प्रकाश शर्मा, रामनिवास शर्मा, श्याम कौशिक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण के लिए मिला लाखों रुपये चंदा
संस्था की जमीन पर हवन के बाद भवन निर्माण के लिए लाखों रुपये चंदा आया। सूबेदार मनीराम शर्मा ने दो लाख 51 हजार रुपये, श्रीभगवान बोहर ने एक लाख 31 हजार रुपये, चंद्रभान भालौठ ने एक लाख 31 हजार रुपये, प्रवीण पूर्व सरपंच ने एक लाख 11 हजार, अनिल शर्मा बोहर ने एक लाख 51 हजार, डॉ. आरपी शर्मा ने एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये, नवीन जयहिंद ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये, मास्टर शिवकुमार पहरावर एक लाख एक हजार, धर्मवीर शास्त्री ने एक लाख ग्यारह हजार, सत्यनारायण कौशिक एक लाख ग्यारह रुपये, बलवीर कौशिक एक लाख एक हजार एक हजार, रमेश हरियाणा ने एक लाख रुपये, अरुण कौशिक 51 हजार, जयभगवान शर्मा ने 21 हजार रुपये, नरेश शर्मा ने 21 हजार, सौमदत्त पहरावर ग्यारह हजार, सतीश कौशिक ने ग्यारह हजार, नफे सिंह 51 सौ रुपये, धर्मवीर शर्मा ने 11 हजार रुपये दान दिए।

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था की पहरावर स्थित 16 एकड़ जमीन पर संस्था की ओर से बनाए भवन निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद बुलडोजर व फरसा लेकर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री व प्रशासन को संस्था की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने की अपील की। उन्होंने संस्था की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस जमीन पर सरकार के अवैध कब्जे के कारण प्रस्तावित स्कूल, कॉलेज व अस्पताल नहीं बन पा रहा है। अब इन कब्जों को हटवा कर यहां शिक्षण संस्थाओं की नींव रखी गई है। यहां सभी जाति व धर्म के बच्चे पढ़ सकेंगे।

पहरावर गांव के पास नीव रखते बाबा कालिदास, नवीन जय हिन्द, संस्था के सदस्य व अन्य। संवाद

पहरावर गांव के पास नीव रखते बाबा कालिदास, नवीन जय हिन्द, संस्था के सदस्य व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed