फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hasangarh iti

हसनगढ़ आईटीआई के स्टूडेंट्स लेंगे प्राइवेट कंपनियों में प्रशिक्षण

Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
hasangarh iti
सांपला। आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आईटीआई के अलावा प्राइवेट कंपीनियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे अब अपनी ट्रेंड में पूरी तरह से सक्षम हो सकेंगे। सरकार ने हसनगढ़ आईटीआई की दो ट्रेड के लिए रोहतक की दो बड़ी प्राइवेट कंपनियों से समझौता किया है। अब इन दोनों ट्रेड के विद्यार्थी पढ़ाई तो करेंगे ही साथ में उनको पैसा भी मिलेगा। यानी पढ़ाई के साथ- साथ कमाई भी कर सकेंगे। दो वर्ष के कोर्स के लिए विद्यार्थियों को करीब एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राइवेट कंपनी में दिलाया जाएगा। इसी सत्र से यह व्यवस्था शुरू हो रही है। ट्रेक वर्कर की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने प्राइवेट कंपनियों से ये करार किया है।
विज्ञापन

इंडस्ट्री के लिए होंगे करीब 44 विद्यार्थी
हसनगढ़ आईटीआई में 14 ट्रेड हैं। सरकार ने हाल में दो ट्रेड फीटर व टर्नर को अभी इस नई योजना से जोड़ा है। फीटर में 20 और टर्नर में 24 विद्यार्थी हैं। इनको केवल आईटीआई की ही वर्कशॉप में प्रशिक्षण मिल रहा है। अब इन विद्यार्थियों का प्रशिक्षण का दयारा बढ़ाने के लिए सीधा इंडस्ट्री में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह से हर वर्ष इंडस्ट्री को इलाके से ही 44 विद्यार्थी ऐसे मिलेंगे जो काम करने के काबिल होंगे।
विज्ञापन

जहां प्रशिक्षण वहीं नौकरी की संभावना
इलाके में छोटी बड़ी करीब दो सौ प्राइवेट कंपनी हैं। सरकार ने प्रशिक्षण के लिए जिन कपनियों से डील की है उनमें एक खरावड़ तो दूसरी रोहतक में स्थित है दोनों कं पनी बड़े लेवल की हैं। इन विद्यार्थियों द्वारा अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन्हीं कंपनियों या इलाके की अन्य कंपनियों में नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विद्यार्थियों को ये प्रशिक्षण दिन व रात को भी दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी के समय के ही अनुरूप होगा। सरकार के समझौते के अनुसार विद्यार्थियों को सुबह नौ से शाम पंाच बजे तक की शिफ्ट में काम करना होगा। लड़कियों को दिन में ही प्रशिक्षण मिलेगा।
-संदीप अहलावत, आईटीआई प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed