फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Students Forced Into Russian Army Over 50 Youth Sent to War After 10-Day Training, Families Seek Rescu

कहां हैं 50 युवा: स्टडी वीजा पर रूस गए युवाओं को जबरन आर्मी में धकेला, 10 दिन की ट्रेनिंग देकर युद्ध में उतारा

Sun, 23 Nov 2025 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Nov 2025 09:40 AM IST
सार

स्टडी वीजा पर रूस गए हरियाणा के युवाओं को जबरन आर्मी में धकेल दिया गया। परिजनों का कहना है कि दस दिन की ट्रेनिंग देकर युवाओं को युद्ध में उतार दिया गया। अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांच दिसंबर को दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति से परिजन मुलाकात करेंगे। रोहतक, करनाल व हिसार के अलावा अन्य जिलों के 50 से ज्यादा युवा शामिल हैं।

विज्ञापन
Haryana Students Forced Into Russian Army Over 50 Youth Sent to War After 10-Day Training, Families Seek Rescu
Haryana Students - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टडी वीजा पर रूस गए हरियाणा के युवाओं को जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध में धकेला गया है। बच्चों से संपर्क टूटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है और उन्होंने सरकार से उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


रोहतक के तैमूरपुर निवासी श्रीभगवान, करनाल के चौरा गांव निवासी अर्जुन शर्मा व हिसार के मदनहेड़ी निवासी आशीष ने शनिवार को मानसरोवर पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद से बातचीत की। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 10 दिन की ट्रेनिंग देकर उनके बच्चों को रूस ने जबरन यूक्रेन युद्ध में उतार दिया। महीने भर से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। चिंतित परिजनों का कहना है कि 5 दिसंबर को दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस मामले में मुलाकात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि हरियाणा के 50 से अधिक युवा रूस ने आर्मी में भर्ती कर युद्ध में उतारा है। उन्होंने सरकार व विपक्ष के नेताओं से इस मुद्दे पर आगे आकर युवाओं को वापस बुलाने में मदद करने की गुहार लगाई है।

मेरा भांजा संदीप तैमूरपुर 23 सितंबर 2024 को स्टडी वीजा पर रूस गया था। दस महीने के बाद उनको अंबाला के एजेंट ने रूस आर्मी में भर्ती कराया था। एक अक्तूबर को अंतिम बार संदीप से बात हुई थी। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।- श्रीभगवान, निवासी गांव तैमूरपुर, रोहतक
 

छोटा भाई अनुज शर्मा 21 मई को रूस में रशियन भाषा की पढ़ाई करने स्टडी वीजा पर गया था। वहां एजेंटों ने लाखों रुपये का लालच देकर आर्मी में भर्ती करा दिया। 12 अक्तूबर को अंतिम बार संपर्क हुआ थाए उस समय उन्हें यूक्रेन युद्ध में भेजा था। अब कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।- अर्जुन शर्मा, निवासी गांव चौरा, करनाल

बड़े भाई अमन एक साल के स्टडी वीजा पर रूस गए थे, वीजा खत्म होने पर उनको एजेंटों ने आर्मी में भर्ती कराया और उनको बाॅर्डर पर भेज दिया गया। अंतिम बार दीपावली के आसपास बातचीत हुई थी। अब सरकार से मांग है कि उनको सकुशल वापस लाया जाए।- आशीष, निवासी मदनहेड़ी, हिसार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed