{"_id":"66dee1900f6785e56f0ad25e","slug":"haryana-state-vice-president-of-bjp-s-sc-morcha-leaves-the-party-will-join-congress-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा को एक और झटका; एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा को एक और झटका; एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में होंगे शामिल
Mon, 09 Sep 2024 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:22 PM IST
सार
उन्होंने एक दिन पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की थी। वह कलानौर हलके से टिकट मांग रहे थे। वे 2014 में पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर हलके से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी छोड़ दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
किलोई ने अपने एकता कॉलोनी स्थित कार्यालय में कहा कि पिछले दिनों कलानौर विधानसभा आरक्षित से भाजपा के उम्मीदवार की जो घोषणा हुई। पार्टी ने जातिगत समीकरण नहीं देखा। क्योंकि रविदास समाज की कलानौर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार भाजपा के टिकट लेने वाले उम्मीदवारों ने संगठन से अपील की कि वे रविदास समाज को टिकट दें, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया। इस कारण वे भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। 11 सितंबर को कांग्रेस भवन आंबेडकर चौक पर कांग्रेस में शामिल होंगे।