फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana should be made the host of Commonwealth Games 2030 and Olympics 2036: Deepender Hooda

हरियाणा को बनाया जाए कॉमनवेल्थ 2030 व ओलंपिक 2036 का मेजबान : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 09 Feb 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Haryana should be made the host of Commonwealth Games 2030 and Olympics 2036: Deepender Hooda
17 कलानौर के गांव सुडाना में खेल प्रतियोगिता के दौरान संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रो
रोहतक। गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ खेल 2030 व ओलंपिक 2036 के लिए हरियाणा को मेजबान व सह-मेजबान बनाया जाए। राज्य के खेल ढांचे में निवेश के लिए पर्याप्त बजट दिया जाए। यह बात सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कलानौर के गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान कही।
विज्ञापन

बाबा गिरनारी खेल समिति की ओर से गांव सुडाना में रविवार को खेल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा के गांव-गांव में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। हरियाणा कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक्स में 50 प्रतिशत मेडल जीते हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ खेल 2030 के आयोजन की मेजबानी का अवसर हमारे देश को मिला है लेकिन मेजबान प्रदेश के चयन में केंद्र की भाजपा सरकार ने हरियाणा को नहीं चुना बल्कि इसके लिए गुजरात को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने ओलंपिक 2036 को भी गुजरात में कराने के लिए आधिकारिक बोली (बिडिंग) पेश करने की घोषणा की है। कॉमनवेल्थ खेल 2030 की मेजबानी गुजरात को मिलने से अब लाखों करोड़ का निवेश अहमदाबाद में होगा। इससे वहां खेल का ढांचा तैयार होगा।

------------
15 को पेंशन काटने के खिलाफ सोनीपत में होगा विरोध प्रदर्शन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ऐलान किया कि 15 फरवरी को सोनीपत में बुढ़ापा पेंशन काटने के खिलाफ सोनीपत में विरोध प्रदर्शन करेंगे। षड़यंत्र के तहत जनभावनाओं की चोरी करके छल से बनी भाजपा सरकार अब बुजुर्गों के हक व सम्मान पर प्रहार कर रही है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed