{"_id":"63c98d91be8ea441014049f0","slug":"haryana-scored-177-runs-for-7-wickets-in-the-second-innings-need-79-runs-to-win-rohtakcity-news-rtk669795972-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर बनाए 177 रन, जीत के लिए 79 रनों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर बनाए 177 रन, जीत के लिए 79 रनों की जरूरत
विज्ञापन
रोहतक। लाहली स्टेडियम में चल रहे एलीट ग्रुप एक के रणजी मैच में हरियाणा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपनी पहली पारी में 163 रनों के स्कोर पर सिमटी पूरी टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाती नजर आ रही है। टीम ने तीसरे दिन के खेल में पारी की हार टालने के लिए खेलते हुए 177 रन पर ही सात विकेट खो दिए। अब आखिरी तीन विकेट पर जीत के लिए 79 रन चाहिए। पश्चिम बंगाल ने वीरवार को दूसरी पारी न खेल कर हरियाणा को पारी से हार का लक्ष्य दिया।
वीरवार को हरियाणा के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी की शुरुआत की। शुरुआती बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 129 रनों की साझेदारी की। इसके बाद चेतन्य बिश्नोई 55 के स्कोर पर आउट हो गए। इस समय जोड़ी के दूसरे बल्लेबाज युवराज सिंह मैदान पर जमे हुए थे। शुरुआती बल्लेबाज का साथ देने आए अंकित कुमार 129 के स्कोर पर ही बगैर खाता खोले शून्य के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से युवराज सिंह ही पश्चिम बंगाल के गेंदबाजों को खेल पाए और टीम के लिए 78 रन जोड़े। शेष बल्लेबाज 16 से ऊपर नहीं जा सके। टीम ने 177 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए। अभी जीत के लिए 79 रनों की जरूरत है। जबकि महज तीन विकेट शेष हैं। पश्चिम बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप ने 17 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट, मुकेश कुमार ने 19 ओवर में 53 रन देकर, इशान पोरेल ने 18 ओवर में 36 रन देकर दो-दो विकेट झटके।
बता दें कि टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल ने पहली पारी में 10 विकेट पर 419 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम पहली पारी में 10 विकेट पर 163 रन ही बना पाई। दूसरी पारी भी लड़खड़ाती दिखाई पड़ रही है।