{"_id":"6682e50e4fb866df8206dec3","slug":"haryana-sanjha-morcha-will-protest-on-transport-minister-residence-in-ambala-protest-against-hit-and-run-law-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में 14 को परिवहन मंत्री का आवास घेरेगा साझा मोर्चा, हिट एंड रन कानून का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला में 14 को परिवहन मंत्री का आवास घेरेगा साझा मोर्चा, हिट एंड रन कानून का किया विरोध
Mon, 01 Jul 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:49 PM IST
सार
रोडवेज कर्मचारियों ने चालकों के लिए घातक करार देते हुए हिट एंड रन कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नारेबाजी करते रोडवेज के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रोहतक डिपो में सभी यूनियन के अध्यक्षों ने प्रर्दशन किया। सभी ने सरकार से चालकों के लिए घातक हिट एंड रन कानून वापस लेने की अपील की। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से डिपो के सभी प्रधानों ने की। संचालन साझा मोर्चा वरिष्ठ सदस्य जयकुंवार दहिया ने किया। साझा मोर्चा ने 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू किया है। रोडवेज कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध कर इस कानून को वापस लेने की मांग करते हैं। सुमेर सिवाच, जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगें व मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। पिछले 9 वर्ष से कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। न्यायालय के निर्णय के बाद भी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का नहीं किया जा रहा है।
गिरिराज, सुरेश नहरा व राजेश ने कहा कि परिवहन मंत्री से हुई वार्ता में मानी गई मांगों के बारे में प्रदेश सरकार ने अभी तक घोषणा अनुसार कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। कुछ आदेशों को जारी किया तो उनकी पालना विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी डिपो पर दो घंटे प्रर्दशन किया गया है। सरकार अब भी नहीं मानी तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।