फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Sanjay Singh reached Rohtak in the public meeting

Haryana: बदलाव जनसभा में रोहतक पहुंचे संजय सिंह, बोले- 16.50 करोड़ का घोटाला करने वाले अयोध्या में भी हारे

Sun, 04 Aug 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 10:59 PM IST
सार

बदलाव जनसभा में राज्यसभा सदस्य बोले कि लोग कांग्रेस और भाजपा शासन से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति को नई पहचान देने का काम किया है। 

विज्ञापन
Haryana: Sanjay Singh reached Rohtak in the public meeting
संबोधित करते संजय सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा वाले अयोध्या में भी हार गए। राज जन्म भूमि का इन्होंने पांच मिनट में 16.50 करोड़ का घोटाला किया। जहां जहां से प्रभु श्री राम गुजरे वहां वहां भाजपा हार गई। अग्निपथ योजना भी जवानों के लिए नहीं है, यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए भी है। इन्हें पांच माह का सीएम बनाया है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का। वह रविवार को नई अनाज मंडी में पार्टी की ओर से आयोजित बदलाव जनसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पार्टी 15 दिन में 45 जनसभाएं कर रही है। अब तक की सभाओं में एक ही बात सामने आई है कि लोग कांग्रेस और भाजपा शासन देख चुके हैं। पिछले दस साल केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। भाजपा के सिर पर सत्ता का भूत सवार है, इसे झाड़ू मारकर उतारना है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी त्यागकर झुग्गियों में रहने वालों के आंसू पोंछने का काम किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के आंदोलन को मजबूती दी। पहली बार पार्टी बना कर चुनाव लड़ा और सरकार बना कर राजनीति को नई पहचान देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम घरों के बच्चे को विधायक बनाया इसीलिए सरकार ने उन्हें जेल में डाला। लंबी जांच के बाद भी उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला। यही भाजपा ने आप के अन्य नेताओं के साथ किया। जांच में किसी के खिलाफ कुछ नहीं मिला।

उन्हें भी छह माह जेल में रखा। उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर आम आदमी को सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री देगी । पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य फ्री दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, लवलीन टुटेजा, पूर्व पार्षद सुरेश मुंझाल, अश्विनी, दीपक धनखड़ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अग्निवीर योजना जवानों के लिए ही नहीं, मुख्यमंत्री के लिए भी है : संजय सिंह
रोहतक। रोहतक की नई अनाज मंडी में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले अयोध्या में भी हार गए। राज जन्म भूमि का इन्होंने पांच मिनिट में 16.50 करोड़ का घोटाला किया। जहां-जहां से प्रभु श्री राम गुजरे वहां-वहां भाजपा हार गई। अग्निवीर योजना भी जवानों के लिए ही नहीं है, यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए भी है। इन्हें पांच माह का सीएम बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed