{"_id":"580a7ebc4f1c1b722b70465c","slug":"haryana-rohtak-nagar-nigam-house-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के एजेंडों पर ऐतराज, अपने पाए कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के एजेंडों पर ऐतराज, अपने पाए कराए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हाउस बोर्ड की बैठक में प्रशासन और पार्षदों के रखे गए 80 एजेंडे
- फोटो : amar ujala
नगर निगम हाउस बोर्ड की बैठक में पार्षदों के साथ ही प्रशासन ने भी एजेंडे रखे। प्रशासन के अधिकतर एजेंडों पर पार्षदों ने ऐतराज जताया तो पार्षदों के ज्यादातर एजेंडे पास हो गए। दोनों तरफ से 80 एजेंडे रखे गए। जबकि नगर सुधार मंडल के एजेंडों पर विचार ही नहीं किया गया। प्रशासन के अधिकतर एजेंडों को कैंसिल कर दिया गया या होल्ड कर दिया गया। होल्ड एजेंडों पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा।
बैठक में प्रशासन के 13 एजेंडे रखे गए तो पार्षदों के 67 एजेंडे शामिल किए गए। प्रशासन के सभी प्रमुख एजेंडों पर पार्षदों ने ऐतराज जताकर उन्हें कैंसिल या होल्ड करा दिया। कूड़ा उठाने का ठेका देने का एजेंडा मुख्य तौर पर रखा गया, जिसको होल्ड कर दिया गया। इस एजेंडे के लिए पार्षदों ने साफ कहा कि पहले टेंडर नोटिस सभी पार्षदों को भेजा जाए। काम सही नहीं होने पर ठेका निरस्त करने की पावर पार्षदों के हाथ में होने की शर्त भी रखी जाए, तभी एजेंडे पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी तैयार हो गए। वहीं, जाति के नाम पर कम्यूनिटी सेंटर, चौपाल बनाने के एजेंडे कैंसिल कर दिए गए तो किसी भी बिरादरी से जुड़ी मूर्ति को लगवाने का एजेंडा भी नकार दिया गया।
पार्षदों ने अधिकतर एजेंडे नाली, पुलिया निर्माण, सीवर-पानी की लाइन डलवाने, पार्क की समस्या आदि के रखे थे। इनमें से अधिकतर को पास कर दिया गया और उनका इस्टीमेट बनाने की अनुमति डीसी की ओर से दी गई। पार्षदों ने कहा कि केवल एजेंडे पास करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि उन पर काम होना चाहिए। डीसी अतुल कुमार ने कहा कि उनके समय में काफी टेंडर रुके थे, उन पर काम शुरू कर दिया गया है। ऐसा ही आगे भी होगा। कुमाऊं सभा के कम्यूनिटी सेंटर का काम भी जल्द शुरू कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
प्रशासन के एजेंडों का निष्कर्ष
-दुर्गा भवन के पीछे बनी डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करवाने का प्रस्ताव पास
-सुनारी खुर्द में काटे गए प्लाटों के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पास
-गढ़ी बोहर में कुएं की जमीन पर सिलाई केंद्र का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास
-अनाधिकृत कालोनियों में आरडब्ल्यूए गठित कराकर डेवलपमेंट टैक्स जमा कराने का प्रस्ताव सूचनार्थ रखा गया
-क्लीन सिटी का अवार्ड योजना में शामिल होने को घरों से कूड़ा उठाने के लिए ठेका देने का प्रस्ताव होल्ड
-करौंथा कांड के पीड़ित परिवार शास्त्री उदयवीर की मूर्ति लगवाने के लिए 50 वर्ग गज जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव होल्ड
-अंबेडकर कालोनी, एकता कालोनी, छोटूराम कालोनी, ग्रीन पार्क, राजीव कालोनी में बूस्टिंग स्टेशन के लिए 100 वर्ग फुट जगह उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव होल्ड
-शहर में चौराहों के फुटपाथों पर साइकिल सिस्टम लागू करने के लिए 15 जगह उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव होल्ड
-नगर निगम की गांधी कैंप में जमीन पर कृष्ण लाल खुराना के मकान के साथ लगती जमीन को मालिक को देने का प्रस्ताव कैंसिल
-रोहतक के 20वीं शदी के प्रथम शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव कैंसिल
-सुनार जाति की धर्मशाला बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव कैंसिल
-कसाई चौक का नाम बदलकर साईं चौक रखने का प्रस्ताव कैंसिल
-नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले गढ़िया लुहारों को प्लाट आवंटित करके बसाने का प्रस्ताव कैंसिल
पार्षदों के एजेंडों पर यह निकला निष्कर्ष
- सभी वार्डों में 100-100 एलईडी लाइट जल्द लगवाने का प्रस्ताव पास, 3000 लाइट जल्द खरीदने का प्रस्ताव पास
-विकास कार्यों के टेंडर व वर्क आर्डर की कापी पार्षदों को दिए जाने का प्रस्ताव पास
-शहर में खाली पड़े प्लाटों से गंदगी साफ कराने का प्रस्ताव पास, हुडा भी शिकंजा कसेगा
-नगर निगम की जमीनों को कब्जा होने से रोकने के लिए बोर्ड लगाए जाए, तालाबों की चारदीवारी किए जाने का प्रस्ताव पास
-प्रापर्टी टैक्स की गड़बड़ियों को दूर कराने का प्रस्ताव पास, किसी को 45 गज की जगह 200 गज का भेजा, बैंकों में जमा कराने के बाद आने वाली समस्या का भी समाधान होगा
-ठेका कंपनी युवकों की जगह दूसरी जगह के युवकों को नौकरी देती है, इस पर ध्यान दिया जाए, यहां के युवक रखने का दबाव बनाया जाएगा
-इनके अलावा पार्षदों के गली, नाली, पानी लाइन, सीवर लाइन, पुलिया निर्माण सभी प्रस्ताव पास किए गए और उनका इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया
-रेलवे रोड पर प्याऊ, शौचालय व पुलिस पोस्ट बनाने का प्रस्ताव होल्ड
-सेक्टर एक में साक्षी मलिक के नाम पर पार्क बनाने का प्रस्ताव होल्ड
भाजपा पार्षद खुराना का एजेंडा मेयर ने लौटाया
भाजपा पार्षद अशोक खुराना ने किसी कारण बैठक में नहीं आने की बात कहते हुए अपना पत्र भेजा था। इसमें झंग कालोनी में पार्क की समस्या को लेकर एजेंडा भी एडिशनल तौर पर भेजा गया था। वह बैठक में रखा गया तो मेयर ने उस पर विचार करने से इनकार कर दिया। मेयर ने कहा कि कोई भी एजेंडा सीधा नहीं आएगा, बल्कि पहले उनके सामने एजेंडा आएगा उसके बाद बैठक में रखा जाएगा।
भाजपा पार्षद अलग-अलग दिखे
निगम हाउस बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं होने की बात कहते हुए मेयर के खिलाफ फर्नीचर घोटाले में कार्रवाई के लिए सीएम से मिलने वाले भाजपा पार्षद अलग-अलग दिखाई दिए। निगम की बैठक में पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन नहीं पहुंचे तो पूनम किलोई केवल दस मिनट बैठकर चली गई। भाजपा पार्षद ममता रानी सबसे आगे दिखाई दी और अजय जैन बैठक में पहुंचे, जिन्होंने अफसरों की खूब खिंचाई की। कुछ भाजपा पार्षद बैठक में पहुंचे तो कुछ दूर रहे।
इस्टीमेट रिवाइज करके विजिलेंस जांच में फंसेंगे अफसर व पार्षद
निगम की बैठक में कहा गया कि पुराने टेंडर छोड़े जा चुके हैं लेकिन उन पर काम शुरू नहीं हुआ है। उनका बजट रिवाइज करना जरूरी है, क्योंकि उनका पहले ही कम रुपयों का बजट पास किया गया था या उन पर लागत इस समय बढ़ चुकी है। इस पर डीसी ने कहा कि किसी भी टेंडर की राशि रिवाइज कराने से पार्षद व अधिकारी दोनों विजिलेंस जांच में फंस सकते हैं। दोबारा बजट बनाने पर वह कई गुना बढ़ जाता है, ऐसे में उस काम का दूसरा टेंडर जारी कर दिया जाए तो किसी को परेशानी नहीं होगी।
तुम मत मानो, कोई मना नहीं रहा
स्ट्रीट लाइन के खुले तारों की चपेट में आने का मामला पार्षद ममता रानी ने उठाया। इस पर कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। इस पर निगम अधिकारी ने कहा कि उस पर कार्रवाई चल रही है। पार्षद ने कहा कि मैं नहीं मानती तो अधिकारी ने कहा कि आप मत मानो। पार्षद ने फिर कहा कि मैं नहीं मान रही। उस पर अधिकारी ने कहा कि हम तुम्हें मना भी नहीं रहे। इस पर सभी लोगों की हंसी छूट गई।