{"_id":"5d780c088ebc3e0172325fa3","slug":"haryana-roadway-conductor-dinesh-s-death-case-rohtak-news-rtk517191992","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या नहीं, दिनेश की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या नहीं, दिनेश की गई हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे बच्चे ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले पर न तो फंदे के निशान हैं न गर्दन की हड्डी टूटी है। फांसी के केस में ये दो बातें जरूर होती हैं। यही नहीं चुन्नी का फंदा पंखे की एक पंखुड़ी पर लगाया गया। जबकि शरीर का वजन पड़ने के बावजूद पंखुड़ी मुड़ी न पंखा। इस पर भी मृतक को एक अकेली महिला ने फंदे से उतार लिया। ये सब बातें हमारा शक बढ़ा रही हैं, लेकिन पुलिस को यह सब नजर नहीं आ रहा है। गढ़ी बोहर निवासी रोडवेज परिचालक दिनेश की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि वे एसपी व आईजी से भी मिल चुके हैं, मगर अधिकारी भी बात को अनसुना कर रहे हैं। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि मधुबन लैब से विसरा व बोर्ड की फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट उठा रही सवाल
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव फेज टू स्थित दहिया अपार्टमेंट में रहने वाले वीरेंद्र दहिया का आरोप है कि उनके भांजे दिनेश को मारा गया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी यही कह रही है। हम शुरू से यह बात उठा रहे हैं, मगर पुलिस मामले को दबा रही है। दिनेश की पोस्टमार्टम में उसकी होल्ड बोन सही व दिल स्वस्थ मिला है। यही नहीं परिवार के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसे फंदे से उतार लिया गया। इसके लिए चुन्नी के फंदे को काटा गया। जबकि चुन्नी का केवल एक कोना ही कटा है। इस फंदे की गांठ भी नहीं मिली। फंदा एक छोटी सी कैंची से काटा गया है। इससे फंदा काटते समय दिनेश की ठोड़ी के नीचे गहरा घाव होने से काफी खून बहा। यह खून दिनेश के हाथों पर भी मिला है। चुन्नी पर खून नहीं है। यही नहीं उसके हाथ व अन्य जगह मिला खून मौत से पहले का है। जबकि मरने के बाद फंदा काटते समय कैंची लगने से घाव होना बताया गया है। यह बात हजम नहीं हो रही हैं। पुलिस को बार-बार बताने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह है मामला : छह जुलाई की रात करीब पौने बारह बजे गढ़ी बोहर निवासी दिनेश की मौत हो गई। मौत फांसी लगाने की वजह से होनी बताई गई। एसपी व आईजी को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि हम मौके पर पहुंचे तो शव फंदे के बजाय नीचे लेटा मिला। पंखा सही हालत में था। हमें शक है कि उसका गला दबा कर हत्या की गई है। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विसरा व बोर्ड की रिपोर्ट खोलेगी राज
गढ़ी बोहर में दिनेश की मौत का मामला सामने आया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या का केस दर्ज कराया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। इसके लिए मधुबन लैब से विसरा व बोर्ड की फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
- इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम, प्रभारी, आईएमटी थाना