फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Nandal will not contest elections against former CM Hooda

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ नांदल नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाजपा को किसी दमदार चेहरे की तलाश

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले कि एक साल पहले मना कर दिया था। पार्टी प्रत्याशी का साथ दूंगा। 2009 व 2014 में इनेलो, तो 2019 में भाजपा से नांदल ने गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन
Haryana: Nandal will not contest elections against former CM Hooda
सतीश नांदल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल चुनाव नहीं लड़ेंगे। नांदल ने कहा है कि वे एक साल पहले ही पार्टी को चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा अब हुड्डा के खिलाफ किसी दमदार चेहरे की तलाश में है।

विज्ञापन


प्रदेश में गढ़ी सांपला-किलोई हलका काफी अहम है। तय है कि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। भाजपा, जजपा, इनेलो, आप व बसपा सहित अन्य दलों ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल तीन बार इस हलके से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


तीनों ही बार उनका सामना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हुआ है। नांदल ने पहला चुनाव इनेलो के टिकट पर 2009 में लड़ा था। तब वे हुड्डा से 72 हजार 100 मतों से हार गए थे। 2014 में नांदल ने इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार 47 हजार 183 मतों से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले नांदल भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन, उनकी हार का सिलसिला नहीं थमा। पिछले विधानसभा चुनाव में नांदल को 58 हजार 312 वोट से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले पार्टी को कह दिया था कि अबकी बार मैं गढ़ी सांपला-किलोई से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने उनको रोहतक शहर हलके का संयोजक बनाया है। विधानसभा चुनाव में न केवल रोहतक शहर में काम करेंगे, बल्कि गढ़ी सांपला-किलोई हलके से पार्टी उम्मीदवार का पूरा सहयोग करेंगे। -सतीश नांदल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed