फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana has become a state of crime under BJP rule: Bijendra Hooda

भाजपा राज में अपराध का प्रदेश बन गया हरियाणा : बिजेंद्र हुड्डा

Mon, 22 Jul 2024 06:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana has become a state of crime under BJP rule: Bijendra Hooda
21सीटीके09....सोनीपत रोड ​स्थित आप पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी
रोहतक। भाजपा राज में हरियाणा अपराध का प्रदेश बन गया है। इसलिए अब जनता बदलाव चाहती है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा का। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में केजरीवाल की गारंटी कार्ड पर चर्चा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचकूला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गारंटी कार्ड लांच किया है। दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी जानता केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा जताएगी। केजरीवाल की पांच गारंटी के बारे में उन्होंने कहा कि 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। सबको अच्छा व फ्री इलाज दिया जाएगा। अच्छी व फ्री शिक्षा दी जाएगी। सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश के हर युवा के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। सभी ने प्रदेश को लूटा है। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर सूबे की सभी 90 सीट के हर बूथ पर अपनी टीम को मजबूत करने में लगी है। भाजपा के यूथ विंग जिला अध्यक्ष आशू कपूर ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान होकर पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष ब्रिजेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर अमित सिंहपुरिया, बनवारी लाल, सतीश खनगवाल, जसवंत आंबेडकर, शिव मोहन गुप्ता, अरुण कटारिया, भूषण वधवा, प्रवेश सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed