फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana budget, maham rohtak rail, budget in rohtak

कैप्टन के बजट से दंगा पीड़ित रोहतक मायूस

Tue, 22 Mar 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Tue, 22 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
haryana budget, maham rohtak rail, budget in rohtak
हरियाणा बजट - फोटो : amar ujala
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बजट से दंगा पीड़ित रोहतक को मायूसी हाथ लगी है। क्योंकि उपद्रव की आग में झुलसने के कारण रोहतक के लोगों की बजट से काफी उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन विकास की राह पर दौड़ाने के लिए रोहतक को जितना पैसा चाहिए था, उसका कुछ हिस्सा भी नहीं मिला। यह जरूर है कि अलग से कोई टैक्स नहीं बढ़ने से व्यापारियों व आम आदमी पर किसी तरह का बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों ही उपद्रव का दंश झेलने वाले रोहतक के लोगों को इस बार के बजट से काफी आस थी। क्योंकि विकास की राह पर दौड़ने के लिए बजट से रोहतक को कुछ विशेष मिलना जरूरी था। उम्मीद इसलिए भी ज्यादा थी कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का आवास रोहतक में ही है। लेकिन बजट में केवल रेल का सुख मिला। पहले मंजूर हो चुकी हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के लिए बजट जरूर जारी किया गया। जिससे यह रेलवे लाइन जल्द बनने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने विकास वाला बजट बताया
वर्ष 2016-17 का बजट जन हितैषी है और इससे प्रदेश में लोगों को व्यापक स्तर पर सुविधाएं मिलेगी। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन बिछाने का इस बजट से रास्ता साफ हो गया है। इससे सभी जगह के लोगों को फायदा होगा। इस बजट से लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। आने वाले समय में बिजली आपूर्ति में सुधार भी होगा। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के लिए संस्थान भी खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश भाटिया, जिलाध्यक्ष भाजपा

सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। सरकार ने किसी भी तरह का टैक्स नहीं बढ़ाया है, जिससे महंगाई का बोझ नहीं पड़ेगा। कई चीजों पर टैक्स कम किया गया है। इस समय उपद्रव का दंश झेल रहे रोहतक के लोगों को काफी राहत मिलेगी और विकास की बड़ी नींव भी बजट में रखी गई है। 
सन्नी शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed