{"_id":"65de0e5b04ec8208fd02fef0","slug":"haryana-bjp-will-take-suggestions-for-resolution-letter-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने सिर पर रखी सुझाव पेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने सिर पर रखी सुझाव पेटी
Tue, 27 Feb 2024 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:01 PM IST
सार
रोहतक में भाजपा पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने पेटी में सुझाव डाले। नायब सैनी बोले कि आम आदमी के लिए मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सुझाव पेटी में सुझाव डालने की शुरुआत करते प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को रोहतक में हुई। बैठक में तय हुआ कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा सुझाव लेगी। नेता और कार्यकर्ता पेटी में सुझाव लिखित में डाल सकेंगे, जबकि आम आदमी के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। बैठक में खुद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सिर पर पेटी रखकर सुझाव डालने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में मंगलवार दोपहर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुरू हु़ई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, संकल्प पत्र सुझाव अभियान के प्रभारी राजीव जैन, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी पवन सैनी, राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य सुभाष बराला व दूसरे नेता पहुंचे।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों व संकल्प पत्र को लेकर अपने-अपने सुझाव पेटी में डाले। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सुझाव पेटी को सिर पर रखकर सभी से सुझाव देने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया और सभी ने मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इससे पहले बैठक में प्रदेश प्रवक्ताओं और पैनेलिस्टों से प्रदेश अध्यक्ष ने बातचीत की, जबकि दूसरी बैठक में लोकसभा के कलस्टर प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और संयोजक, विधानसभा संयोजक, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों तथा लोकसभा और विधानसभा के विस्तारों के साथ बैठक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने तरक्की की है। एक्सप्रेस-वे और सड़कों का नेटवर्क फैला हुआ है।