फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana beat Telangana and Delhi beat Uttar Pradesh by 9 wickets

Rohtak News: हरियाणा ने तेलंगाना और दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 9 विकेट से हराया

Sat, 02 May 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Telangana and Delhi beat Uttar Pradesh by 9 wickets
33-रोहतक के वीटीआई क्रिकेट स्टेडियम में हुए सीबीएसई डब्ल्यूएसओ व कर्नाटक के बीच खेले गए मैच में

विज्ञापन

रोहतक। राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को हरियाणा ने तेलंगाना के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। रेड बॉल-1 मैदान में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 9 विकेट से हराकर एकतरफा मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा।
69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेल मैदानों में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने भी स्टेडियमों में खेलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह झारखंड के खिलाफ महाराष्ट्र ने शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत बल्लेबाजी का परिचय दिया। विश्वकर्मा मैदान में हुए मैच में सीआईएससीई ने सीबीएसई को 5 विकेट से हराकर संयमित और सधी हुई जीत हासिल की। महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में गुजरात ने तमिलनाडु को 21 रनों से हराकर बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड बॉल-1 ग्राउंड में तेलंगाना ने मध्यप्रदेश को 15 रनों से मात देकर लंबी पारी के खेल में अपनी पकड़ मजबूत साबित की। 22 यार्ड ग्राउंड में उत्तराखंड ने नवोदय विद्यालय समिति पर 94 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर दबदबा कायम किया। रेड बॉल-2 में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 82 रनों से हराकर एकतरफा मुकाबले में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
----------
तमिलनाडु ने झारखंड को 45 रनों से हराया
मीडिया समन्वयक डॉ. अलका मदान ने बताया कि सायंकालीन मुकाबलों में भी रोमांच अपने चरम पर रहा। विश्वकर्मा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंजाब ने सीआईएससीई को 35 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वीटीआई ग्राउंड में कर्नाटक और सीबीएसई डब्ल्यूएसओ के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें कर्नाटक ने 24 रन से जीत हासिल की। महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में तमिलनाडु ने झारखंड को 45 रनों से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। 22 यार्ड मैदान पर आंध्र प्रदेश ने डीएवी को 6 विकेट से हराकर सहज जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा ने तेलंगाना के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। रेड बॉल-1 मैदान पर दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 9 विकेट से हराकर एकतरफा मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा।

----------
वर्जन
सभी मैदानों पर प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से नियुक्त ग्राउंड ऑफिशियल्स, डीपीई, पीटीआई व शारीरिक शिक्षा अध्यापक कार्यों का सख्ती के निर्वहन कर रहे हैं। -मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed