फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Assembly Elections, Congress-BJP make statements on Ramit Khattar, two political parties changed

हरियाणा विधानसभा चुनाव: रमित खट्टर पर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी, कुछ घंटों में बदल डाले दो राजनीतिक दल

Fri, 20 Sep 2024 04:29 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

रमित खट्टर 'आया राम गया राम' की तर्ज पर एक दिन के अंदर दो राजनीतिक दलों की सदस्यता लेने के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है कांग्रेस में उनकी एंट्री और फिर कुछ घंटों बाद भाजपा में वापसी ने सियासी पारा चढ़ा दिया।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Congress-BJP make statements on Ramit Khattar, two political parties changed
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भतीजे रमित खट्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद दिलचस्प और अप्रत्याशित घटनाक्रम से भरा रहा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भतीजे रमित खट्टर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त बयानबाजी शुरू हो गई। दिन के पहले हिस्से में रमित खट्टर ने रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से रमित खट्टर की सदस्यता लेने की खबर सामने आते ही भाजपा में खलबली मच गई। लेकिन इस नाटकीय घटनाक्रम में शाम होते-होते रमित खट्टर ने भाजपा में वापसी कर ली। भाजपा की ओर से एक वीडियो जारी की गई, जिसमें रमित खट्टर स्पष्ट कर रहे हैं कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि मेडिकल मोड़ पर घूमने गए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के साथ भाजपा में फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के बीच इस घटनाक्रम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है, जबकि भाजपा ने इसे कांग्रेस की एक राजनीतिक चाल बताया। दोनों दलों के बीच रमित खट्टर का यह मामला आने वाले दिनों में और भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed