फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   harshness of winter, People shivering due to severe cold in Haryana, fog affects long distance trains

सर्दी का सितम: हरियाणा में कड़ाके की ठंड से कांप रहे लोग, कोहरे का लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर

Sat, 06 Jan 2024 10:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

सोनीपत में दिनभर छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। लोगों के लिए अलाव ही सहारा बना हुआ है। घरों व कार्यालयों में भी लोग हीटर चलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। जगह-जगह लोग आग जलाकर शरीर को तापते नजर आए।

विज्ञापन
harshness of winter, People shivering due to severe cold in Haryana, fog affects long distance trains
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं। दिनभर धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ रही है। सोनीपत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान का अंतर भी कम होकर महज 1.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है। झज्जर में सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहा। यही नहीं कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं रोहतक में अधिक सर्दी के कारण अदालत में वर्क सस्पेंड भी रहा।

विज्ञापन


सोनीपत में शुक्रवार को अधिकतम 10.5 डिग्री व न्यूनतम 9.4, रोहतक में अधिकतम 12 व न्यूनतम 10, झज्जर में अधिकतम 10.1 व न्यूनतम 9.15, रेवाड़ी में अधिकतम 14, न्यूनतम 10, नारनौल में अधिकतम 9.2 व न्यूनतम 7.2 और जींद में अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सर्दी का सितम इतना अधिक है कि कई लेयर में कपड़े पहनने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपा देने वाली गलन हो रही है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। शनिवार को शीत लहर का येलो अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जनवरी से शीत लहर से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आठ जनवरी को बादल छा सकते हैं। रात के समय बूंदाबांदी की संभावना है। 9 जनवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा। 10 जनवरी को मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद सर्दी फिर लौटेगी।

सोनीपत में दिनभर छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। लोगों के लिए अलाव ही सहारा बना हुआ है। घरों व कार्यालयों में भी लोग हीटर चलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। जगह-जगह लोग आग जलाकर शरीर को तापते नजर आए। ठंड से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरा अधिक रहा। हालांकि दृश्यता 100 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 232 दर्ज किया गया था। सुबह से रात तक लोग ठंड से कांपते रहे। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ठंड बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। जिले में डेढ़ लाख हैक्टेयर में गेहूं और पांच हजार हैक्टेयर में सरसों की फसल उगाई गई है। ठंड ज्यादा होने से गेहूं की बेहतर उपज मिल सकेगी। किसान राजेश, रमेश, सुनील, राकेश, संदीप व नीरज ने बताया कि तापमान जितना कम होगा गेहूं की बढ़वार उतनी अधिक होगी।

ट्रेनें भी देरी से पहुंची
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। गीता जयंती एक्सप्रेस 12 घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, झेलम दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे तक की देरी से स्टेशन पर पहुंची। रोहतक में कोहरा होने के कारण 60 मीटर दृश्यता रही। इसके चलते कोटा एक्सप्रेस भी दो घंटे पांच मिनट, दिल्ली डेमू स्पेशल 20 मिनट, भिवानी-तिलक ब्रिज 34 मिनट देरी से पहुंची। खाटू श्याम जाने वाली रींगस एक्सप्रेस रद्द रही।


कोहरे के कारण रणजी मैच धुला
रणजी क्रिकेट ट्रॉफी टेस्ट मैच का पहला दिन मौसम के भेंट चढ़ गया। खराब दृश्यता के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया। हरियाणा और राजस्थान के बीच लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मैच शुरू होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed