फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hansi defeated Panipat, Rewari defeated Mahendragarh, and Jhajjar defeated Sonipat.

Rohtak News: हांसी ने पानीपत को, रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को और झज्जर ने सोनीपत को हराया

Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hansi defeated Panipat, Rewari defeated Mahendragarh, and Jhajjar defeated Sonipat.
रोहतक। रोहतक के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम, लाहली में शनिवार को खेले गए पटौदी ट्रॉफी के तीन मुकाबलों में हांसी, रेवाड़ी और झज्जर ने जीत दर्ज की। हांसी ने पानीपत और रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को छह-छह विकेट से हराया जबकि झज्जर ने सोनीपत को तीन विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर हांसी के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए सामने पानीपत ने 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। अजय मलिक ने 50, अंशुल कादयान ने 46, अर्जुन सिंह ने 36 और हरमन मलिक ने 29 रन बनाए। हांसी की ओर से मुकुल सैनी, लक्ष्य सांगवान, आशीर्वाद शर्मा और प्रद्युमन कुमार सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में हांसी ने 38.1 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विकास यादव ने 66 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। ध्रुव सिहाग ने 55 और लक्ष्य सांगवान ने 36 रन का योगदान दिया। पानीपत की ओर से अमन बेनीवाल, गर्वित राजपूत, अंशुल रुहल और विवेक रावल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम 36 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। रणवीर सैनी ने 21, मनोज कुमार ने 18 और टीनू गोयल ने 16 रन बनाए। रेवाड़ी के अमन राय ने पांच विकेट, जबकि रोहित राजावत ने तीन विकेट लिए।
रेवाड़ी ने 17 ओवर में चार विकेट पर 113 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुनीत यादव ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। कपिल ने 18 और आदित्य यादव ने 16 रन का योगदान दिया। महेंद्रगढ़ की ओर से टीनू गोयल ने दो विकेट झटके।
तीसरे मुकाबले में झज्जर ने सोनीपत को तीन विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनीपत की टीम 27.5 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई। युवराज सिंह ने 40 और अली मलिक ने 24 रन बनाए। झज्जर के लक्ष्य दलाल ने छह विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। सुम्मी कादयान ने दो विकेट हासिल किए।

111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर ने 28.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यशवर्धन दलाल ने 35 रन बनाए। समंत जाखड़ और अभिषेक ने 16-16 रन का योगदान दिया। सोनीपत की ओर से आयुष शर्मा और अली मलिक ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed