फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gym operator murder case: CIA to investigate, one suspect arrested

जिम संचालक हत्याकांड : सीआईए टू करेगी जांच, एक संदिग्ध काबू

Sun, 23 Apr 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gym operator murder case: CIA to investigate, one suspect arrested
रोहतक। जिम संचालक सुखविंद्र हत्याकांड की जांच अब सीआईए टू करेगी। इसके लिए शिवाजी कॉलोनी थाने से जांच फाइल चली गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को भी काबू कर लिया है। ऐसे में सीआईए पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर सकती है। पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी रवींद्र ने मंगलवार को दी शिकायत में बताया था कि उसने और उसके भाई सुखविंद्र ने अशोक चौक पर पांच साल से जिम खोला है। चार-पांच दिन पहले सनसिटी के सेक्टर-36 के युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। युवक को वह काफी समय से जानता है, क्योंकि वह जिम में भी काफी समय से आता है। इतना ही नहीं, सनसिटी में भी रवींद्र घर बना रहा है, वहां भी युवक से झगड़ा हुआ। युवक ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात वह अपने भाई सुखविंद्र व मामा बलवान के साथ कार में सवार होकर घर श्रीराम नगर कॉलोनी में जा रहे थे। रास्ते में जब सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो युवक अपने साथी अजय कमांडो और दो अन्य के साथ कार में सवार होकर आया। उन्होंने अपनी कार को ओवरटेक करके आगे अड़ा दिया। इसके बाद कार पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। रवींद्र को एक गोली बाजू, दूसरी छाती में लगी, जबकि उसके मामा को कोहनी पर गोली लगी। वहीं, पिछली सीट पर बैठे सुखविंद्र को गर्दन, मुंह, हाथ और कई अन्य जगह गोलियां लगी। सुखविंद्र ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि जिम हत्याकांड संचालक की जांच सीआईए टू को सौंपी गई है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed