फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurnam Singh Chaduni forms Sanyukt Sangharsh Party, claims to contest on 90 seats

Rohtak News: गुरनाम सिंह चढूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाई, 90 सीटों पर लड़ने का दावा

Thu, 18 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gurnam Singh Chaduni forms Sanyukt Sangharsh Party, claims to contest on 90 seats
18 सीटीके13...पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। किसान हित की आवाज उठाने वाले गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीतिक दंगल में कदम रख दिया है। संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन कर अपनी राजनीतिक पारी की घोषणा कर दी है। साथ ही सड़क से सदन तक किसानों की लड़ाई लड़ने का दावा किया है। इसी संदर्भ में वीरवार को मकड़ौली में टोल प्लाजा के पास पत्रकारों से बातचीत की। यहां चढूनी ने 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर इनेलो व कांग्रेस पार्टी से जरूरत पड़ने पर हाथ मिलाया जा सकता है। इनसे कोई परहेज नहीं है। जजपा या भाजपा से उनकी पार्टी कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल या तो चौधर के लिए चुनाव लड़ रहे हैं या फिर पैसा कमाने के लिए। राजनीतिक दल कारपोरेट जगत के हाथों की कठपुतलियां बन चुके हैं। इसलिए ही इस राजनीतिक दल का गठन किया है। यह दल आम जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेगा। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

जनता की लड़ाई लड़ने वाले लोगों से आह्वान है कि संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ जुड़कर देशहित की लड़ाई में योगदान दें। उन्होंने कहा कि 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। पहले भाजपा आरोप लगाती थी कि कांग्रेस के उकसाने पर ही आंदोलन करते हैं। अब कांग्रेस आरोप लगा रही है कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा के कहने पर यह राजनीतिक दल बनाया गया है। यह दल आम जनता की लड़ाई लड़ेगा। यही इसका उद्देश्य है। इसमें जनहित के लिए काम करने वाले लोग ही जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed