{"_id":"60b867098a222c22994cd664","slug":"gurmeet-ram-rahim-got-treatment-in-pgi-after-suffering-from-stomachache","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, पेट में दर्द के बाद पीजीआई में हुई जांच, दवा देकर वापस भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, पेट में दर्द के बाद पीजीआई में हुई जांच, दवा देकर वापस भेजा
Thu, 03 Jun 2021 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:52 AM IST
सार
लगभग 20 दिन पहले भी घबराहट होने के कारण राम रहीम को 22 घंटे के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया था। ठीक होने के बाद 12 घंटे के पैरोल पर वह अपनी मां को देखने गुड़गांव भी जा चुका है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वी यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम के पेट में बुधवार शाम को अचानक दर्द हुआ। इसके बाद पीजीआई में पांच डॉक्टरों की टीम ने राम रहीम की जांच की। एंडोस्कॉपी और अन्य जांच कराने के बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद पीजीआई में राम रहीम को कुछ दवाएं दी गई। आराम मिलने के बाद राम रहीम को सुबह करीब पौने दस बजे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात राम रहीम के पेट में दर्द की शिकायत होने पर जेल प्रबंधन ने पीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क किया। उसके बाद डॉक्टरों की एक टीम जेल पहुंची और बाबा राम रहीम की कुछ जरूरी जांच करने की सलाह दी । गुरुवार अलसुबह राम रहीम को पीजीआई लाया गया और पूरी जांच कराई गई। पीजीआई रोहतक में डॉक्टरों की एक टीम ने राम रहीम की मेडिकल जांच की और उचित ट्रीटमेंट करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
लगभग 20 दिन पहले भी घबराहट होने के कारण राम रहीम को 22 घंटे के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया था। गुरमीत राम रहीम को बीपी कम होने पर पीजीआई में दाखिल कराया गया था। सुनारिया जेल में अचानक बीपी कम होने के कारण हालत बिगड़ती देख जेल प्रबंधन की ओर से इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी। डॉक्टरों की टीम की ओर से लिए गए निर्णय के बाद उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
ठीक होने के बाद राम रहीम ने 17 मई को मां की बीमारी का हवाला देकर 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुनारिया जेल अधीक्षक ने डेरा मुखी को एक डीएसपी और 12 पुलिसकर्मियों के साथ सुबह 6:14 बजे गुरुग्राम के मानेसर में स्थित फार्म हाउस पर मां से मिलने के लिए भेजा। मुलाकात के बाद शाम 6:25 बजे उसे वापस सुनारिया जेल लाया गया।